तृप्ति डिमरी का जन्म 23 फरवरी 1994 को उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम दिनेश तथा माता का नाम मीनाक्षी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉम (2017) से की। परंतु उनकी पहली मुख्य भूमिका रोमांटिक फिल्म लैला मजनू (2018) में थी।
डिमरी को फोर्ब्स एशिया की 2021 की 30 अंदर 30 सूची में शामिल किया गया। उन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्शन फिल्म एनिमल 2023 में सहायक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार का नामांकन अर्जित किया।
तृप्ति डिमरी एक भारतीय अभिनेत्री है। जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। तृप्ति डिमरी का जन्म 23 फरवरी 1994 को उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम दिनेश तथा माता का नाम मीनाक्षी है। तृप्ति डिमरी का भाई आशुतोष डिमरी है । और उनकी बहन कृतिका डिमरी है ।
तृप्ति डिमरी एक भारतीय अभिनेत्री है। जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉम (2017) से की। परंतु उनकी पहली मुख्य भूमिका रोमांटिक फिल्म लैला मजनू (2018) में थी। तृप्ति को फोर्ब्स एशिया ने 2021 की 30 अंदर 30 सूची में शामिल किया था। वह रेडिफ डाॅट काॅम की 2020 की बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की सूची में आठवीं स्थान पर रही। वह टाइम्स आफ इंडिया की 2020 की 50 सबसे वांछनीय महिलाओं की सूची में 20 में स्थान पर रही।
Family Background
तृप्ति डिमरी का जन्म 23 फरवरी 1994 को उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम दिनेश तथा माता का नाम मीनाक्षी है। तृप्ति ने एक साक्षात्कार में बताया कि उनके माता-पिता हमेशा उनके करियर में उनके सहायक रहे हैं। तृप्ति डिमरी का भाई आशुतोष डिमरी है जो इंडियन एयरलाइंस में काम करते हैं और उनकी बहन कृतिका डिमरी अपने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है ।
तृप्ति डिमरी ने अपने करियर की शुरुआत थ्रिलरफिल्म मॉम (2017)से की। इसके बाद तृप्ति ने श्रेयस तलपड़े के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म पोस्टर बॉयज में अपनी पहली भूमिका निभाई। यह फिल्म मराठी फिल्म पोस्टर बॉयज की रीमिक्स थी। इस फिल्म में वह श्रेयस तलपड़े की प्रेमिका के रूप में दिखाई दी। इसके बाद तृप्ति डिमरी की अगली फिल्म रोमांटिक ड्रामा लैला मजनू (2018) थी। जिसमें वह प्रमुख भूमिका में दिखाई दी। परंतु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।
2020 में, तृप्ति डिमरी ने बुलबुल में नायक के रूप में अपनी सफलता हासिल की। इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगो ने सराहना की। और उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी का पुरस्कार दिलाया। 2022 में, तृप्ति डिमरी ने फिल्म काला में अपनी भूमिका निभाई। 2023 में तृप्ति डिलीवरी ने रणबीर कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म एनिमल में संक्षिप्त भूमिका निभाई। यह फिल्म तृप्ति के करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई। इस फिल्म से उन्हें व्यापक पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार का नामांकन मिला। एनिमल में उनकी भूमिकाओं को लोगों ने काफी पसंद किया।
इसके बाद 2024 में, तृप्ति डिमरी की तीन फिल्में रिलीज हुई। उन्होंने विकी कौशल और एमी विर्क के साथ बैड न्यूज़ में अभिनय किया। जो की एक कॉमेडी फिल्म थी। इसके बाद तृप्ति डिग्री ने राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में प्रमुख भूमिका निभाई। इस फिल्म में लोगों ने उनके अभिनय की प्रशंसा की। 2024 में, उनकी अगली फिल्म हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 है। फिल्म बैड न्यूज़ और भूलभुलैया 3 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल है। इसके बाद उनकी अगली फिल्म धड़क टूहै।
Affairs / Boyfriends
Sam Merchant & Triptii Dimri
अभी हाल कि अफवाहों की माने तो तृप्ति डिमरी को सैम मर्चेंट के साथ कई बार देखा गया है । जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है की तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट एक रिलेशनशिप में है ।
आपको बता दें सैम मर्चेंट का करियर मॉडलिंग के साथ शुरू हुआ था। लेकिन अभी वह एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन बन गए हैं।
अनुष्का शर्मा के भाई कर्नेश शर्मा का भी नाम तृप्ति से जोड़ा गया है। उन्हें अक्सर ही एक साथ देखा जाता था और जून ( 2024 ) में उनके अलग होने की भी खबरें आई थी। जिससे उनके रिलेशनशिप की पुष्टि होती है। हालांकि दोनों ने आपने रिलेशनशिप को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया था। इसलिए यह भी एक अफवाह ही बनकर रह गई।
Triptii Dimri & Karnesh Sharma
Controversy
Angry Women Paint Triptii Dimri Face Black
तृप्ति डिमरी को जयपुर में एक इवेंट में हिस्सा लेना था। इसके लिए उन्होंने फीस भी ले ली थी। लेकिन बाद में वो इवेंट में नहीं पहुंची। इवेंट में न पहुंचने के चलते इवेंट से जुड़ी महिलाओं ने तृप्ती डिग्री का मुंह काला करने की बात कही। और उनके पोस्ट पर कालिक भी पोती। तृप्ति ने इवेंट में आने के लिए हां कहा था। और उसके लिए उन्होंने 5.5 लख रुपए की फीस भी तय की थी।
इवेंट से जुड़ी एक महिला ने बताया कि इवेंट जब शुरू हुआ तो उनसे कहा गया की तृप्ति 5 मिनट में वहां पहुंच जाएगी। लेकिन वह इवेंट में पहुंची ही नहीं। इवेंट को आयोजित करने वाली संगठन का कहना है, कि वह तृप्ति के खिलाफ कानूनी सहारा लेगी।
Angry Women Paint Tripti Dimri Face Black
Award & Nomination
2020 फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार फिल्म बुलबुल
2023 बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आईकॉन सबसे स्टाइलिश ब्रेकथ्रू टैलेंट महिला पुरस्कार
2024 फिल्म फेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्म एनिमल 2024
श्रद्धा कपूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं। श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 मुंबई में हुआ है। इनके पिता का नाम अभिनेता शक्ति कपूर और माता का नाम शिवांगी कपूर है। श्रद्धा कपूर का पालन पोषण मराठी सांस्कृतिक परिवेश में हुआ है। श्रद्धा कपूर के बड़े भाई सिद्धांत कपूर हैं। और उनकी दो मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी और तेजस्विनी कोल्हापुरी है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 की फिल्म तीन पत्ती से की थी। लव का द एंड (2011) में इन्होंने फिल्म में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई।
यह फिल्म स्पेशल 26 और बेबी जैसे फिल्मों के डायरेक्टर नीरज पांडे की नई क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम है, सिकंदर का मुकद्दर। इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। यह फिल्म आपको थिएटर में नहीं सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।
इस फिल्म में जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी लीड रोल में है। ओटीटी रिलीज के दो हफ्ते पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज हुआ था। अब स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने इसके रिलीज डेट की घोषणा करते हुए लिखा है- तीन आरोपी लेकिन अपराधी कौन केस जल्द ही खुलेगा ।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया है कि सिकंदर का मुकद्दर इस महीने 29 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।
60 करोड़ के हीरो की चोरी की कहानी
Sikandar ka Muqaddar OTT Release Date
सिकंदर का मुकद्दर एक क्राईम थ्रिलर फिल्म है। जिसका डायरेक्शन नीरज पांडे ने किया है। इस फिल्म की कहानी 60 करोड़ के हीरो की चोरी और उसके तलाश के इर्द-गुड़ घूमती है।
सिकंदर का मुकद्दर फिल्म नीरज पांडे द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी लीड रोल में है। यह ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 29 नवंबर से देखा जा सकता है।
सिकंदर का मुकद्दर एक क्राईम थ्रिलर फिल्म है। जिसका डायरेक्शन नीरज पांडे ने किया है। इस फिल्म की कहानी 60 करोड़ के हीरो की चोरी और उसके तलाश के इर्द-गुड़ घूमती है।
श्रद्धा कपूर भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री में से एक हैं। श्रद्धा कपूर अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी है। श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 मुंबई में हुआ है। श्रद्धा कपूर अपने पिता की ओर से पंजाबी वंश की है। और अपनी मां की ओर से मराठी और कोंकणी वंश की है।
Photo
Short Info of Shraddha Kapoor
नाम
श्रद्धा कपूर
उपनाम
चिरकुट (वरुण धवन ने यह उपनाम उन्हें स्कूल के दिनों में दिया था)
पेशा
अभिनेत्री, गायक
ऊंचाई (Height)
5’5″
आंखों का रंग
हेजल ब्राउन
बालों का रंग
काला
जन्मतिथि
3 मार्च 1987 मंगलवार
आयु 2024 तक (Age)
37 वर्ष
जन्म स्थल
मुंबई
गृह नगर
मुंबई
राष्ट्रीयता
भारतीय
राशि चिन्ह
मीन राशि
विद्यालय
जमुना बाई नरसी स्कूल मुंबई, अमेरिकन स्कूल का बॉम्बे मुंबई
कॉलेज
बोस्टन विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका ड्रॉप आउट
दीपिका पादुकोण एक भारतीय अभिनेत्री है। जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती है। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 में हुआ था। दीपिका भारत की सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्री में से एक है। दीपिका देश की सबसे लोकप्रिय हस्तियों की सूची में भी शामिल है। टाइम ने उन्हें 2018 में, दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में नामित किया और 2022 में टाइम 100 इंपैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया। दीपिका को तीन फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
Deepika Padukone Family Background
दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। दीपिका एक कोंकणी भाषी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता प्रकाश पादुकोण एक पूर्व पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी है। और उनकी मां उज्ज्वला एक ट्रेवल एजेंट है। उनकी छोटी बहन अनीशा एक गोल्फ खिलाड़ी है। दीपिका के दादा रमेश मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव थे।
दीपिका जब एक वर्ष की थी। तब उनके परिवार बेंगलुरु, भारत में स्थानांतरित हो गए थे।उनकी शिक्षा सोफिया हाई स्कूल बेंगलुरु में हुई। और दीपिका ने अपनी प्री यूनिवर्सिटी शिक्षा माउंट कार्मेल कॉलेज से पूरी की। बाद में दीपिका ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री के लिए दाखिला लिया, लेकिन मॉडलिंग करियर के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
Marriage Life – ( Husband – Ranveer Singh)
2012 में दीपिका रणवीर सिंह के साथ डेटिंग शुरू की। अक्टूबर 2018 में जोड़े ने अपनी शादी की घोषणा की। इटली के लेक कोमो में पारंपरिक कोंकणी हिंदू और सिख आनंद कराज समारोह में शादी कर ली।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने गणेश चतुर्दशी के अगले दिन8 सितंबर 2024 को मां बन गई है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज़ शेयर की।दीपिका पादुकोण की डिलीवरी डेट 20 दिन बाद की थी। मगर 20 दिन पहले ही दीपिका मां बन चुकी है। दीपिका ने सी सेक्शन के जरिए बच्चों को जन्म दिया है।
दीपिका की डिलीवरी की तारीख 28 सितंबर की थी। परंतु दीपिका डिलीवरी डेट से 20 दिन पहले ही मां बन चुकी है। परिवार ने सी सेक्शन के जरिए ही बच्चे का वेलकम किया दीपिका पादुकोण 7 सितंबर को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थी। हॉस्पिटल जाने से पहले दीपिका अपने पति रणवीर और पूरे परिवार के साथ सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची थी। इस दौरान दीपिका और उनका पूरा परिवार गणपति बप्पा के दर्शन किया था।
Deepika Padukone Ranveer Blessed with Baby girl
Deepika Padukone Baby Name
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 31 अक्टूबर 2024 को अपनी बेटी के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट की। 1 नवंबर को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी राजकुमारी की पहली फोटो शेयर की। 1 नवंबर को दीपिका ने अपनी बेटी के छोटे प्यारे पैरों की तस्वीर शेयर की। जो उनकी गोदी में आराम कर रही थी। दोनों लाल रंग के कपड़ों में एक साथ थे। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘दुआ पादुकोण सिंह’।Deepika Padukone
Deepika Padukone Baby Name
Career
दीपिका ने कहा कि बचपन से ही उनके ज्यादा दोस्त नहीं थे, उनके जीवन का ध्यान बैडमिंटन पर था। और उन्होंने अपने स्कूल के वर्षों के दौरान ही बैडमिंटन में अपना कैरियर बनाना जारी रखा। और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेला तथा कुछ राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में बेसबॉल में भी खेला ।
दीपिका शिक्षा और खेल के अतिरिक्त एक बाल मॉडल के रूप में भी काम किया। पहली बार 8 साल की उम्र में कुछ विज्ञापनों में दिखाई दी। दसवीं कक्षा में उन्होंने मॉडलिंग को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया। दीपिका ने बताया कि उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वह गेम इसलिए खेलती है क्योंकि वह परिवार में चला आ रहा था। उन्होंने अपने पिता से गेम छोड़ने की स्वीकृति मांगी और उनके पिता ने अपनी स्वीकृति उन्हें प्रदान की।
2004 में, दीपिका ने प्रसाद विदापा के संरक्षण में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया। अपने करियर की शुरुआत में दीपिका ने लिरिक्स साबुन के विज्ञापन से पहचान हासिल की। और कई अन्य ब्रांडों और उत्पादों के लिए मॉडलिंग की। 2005 में, उन्होंने लक्मे फैशन वीक में अपना रनवे डेब्यू किया। और किंगफिशर फैशन अवार्ड में मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब जीता।
2006 में, दीपिका किंगफिशर कैलेंडर के लोकप्रिय प्रिंट अभियान में काम की। और प्रसिद्धि हासिल की। 21 साल की उम्र में दीपिका मुंबई आ गई। और अपनी मौसी के घर पर रहने लगी। 2006 में, हिमेश रेशमिया के एल्बम “आपका सुरूर” के संगीत वीडियो “नाम है तेरा” मैं अभिनय करके पहचान हासिल की। इसके बाद दीपिका को फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे परंतु दीपिका ने अपने अभिनय को निखारने के लिए अनुपम खेर की फिल्म अकादमी में कोर्स के लिए दाखिला लिया।
दीपिका ने अब अपने अभिनय करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या (2006) से की जो इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल साबित हुई। निर्देशक फराह खान ने उन्हें हैप्पी न्यू ईयर फिल्म के लिए कास्ट किया। परंतु 2006 के अंत तक फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर को बंद कर दिया गया था।
तब फराह खान ने फिल्म ओम शांति ओम (2007) के लिए दीपिका को कास्ट किया। ओम शांति ओम वर्ष 2007 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी। तथा दीपिका को फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके बाद 2008 में, दीपिका ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बचना ए हसीनों में अभिनय किया। जो वित्तीय रूप से सफल रही। 2009 में, उन्होंने अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में वे नजर आई।
इसके बाद उन्होंने इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा लव आज कल में सैफ अली खान के साथ अभिनय किया। यह फिल्म 2009 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। तथा दीपिका को फिल्म फेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ। 2010 में, दीपिका पादुकोण की पांच फिल्में रिलीज हुई
मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, साजिद खान की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल, प्रदीप सरकार की लफंगे परिंदे, ब्रेक के बाद तथा खेल हम जी जान से फिल्में थीं। इन फिल्मों में हाउसफुल को छोड़कर कोई भी फिल्म वित्तीय रूप से सफल नहीं रही। दीपिका ने 2011 में, फिल्म दम मारो दम में एक आइटम नंबर किया।
दीपिका की अगली फिल्म प्रकाश झां की आरक्षण थी। जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्म देसी बॉयज की यह फिल्म भी उनके करियर को आगे बढ़ाने में विफल रही। 2012 में, दीपिका ने होमी अदजानिया की फिल्म कॉकटेल की। यह फिल्म उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। कॉकटेल ने फिल्म फेयर, स्क्रीन और आईफा सहित कई पुरस्कार समारोह में पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया।
वर्ष 2013 में, दीपिका ने वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली चार हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। जिनमे अब्बास मस्तान की रेस 2, अयान मुखर्जी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यह जवानी है दीवानी, रोहित शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस, संजय लीला भंसाली की गोलियों की रासलीला रामलीला शामिल है।
चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीला रामलीला में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले। 2014 में, उन्होंने तमिल फिल्म कोचादइया में रजनीकांत के साथ अभिनय किया।
2014 में, होमी अदजानिया की फाइडिंग फैनी में भूमिका निभाई। इस फिल्म को 19 वे बुसान अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद उन्होंने फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर में अभिनय किया।
दीपिका ने शूजीत सरकार की कॉमेडी ड्रामा पीकू में एक जिद्दी बंगाली लड़की की भूमिका निभाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। और दीपिका को इस फिल्म के लिए कई पुरस्कार मिले। 2015 में, दीपिका ने इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म तमाशा में अभिनय किया। परंतु यह फिल्म व्यावसायिक रूप से असफल रही।
इसके बाद दीपिका ने संजय लीला भंसाली की बाजी राव मस्तानी में अभिनय किया। इस फिल्म में योद्धा राजकुमारी मस्तानी की भूमिका निभाने के लिए दीपिका ने तलवार लड़ाई, घुड़सवारी और कलारीपयट्टू की मार्शल आर्ट सीखी। यह फिल्म वर्ष की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म साबित हुई। 61 वे फिल्म फेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन भी दीपिका को प्राप्त हुआ।
एक्शन फिल्म xxx : रिटर्न ऑफ द जेंडर केज (2017) दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म के लिए दीपिका को टीन चॉइस अवार्ड में तीन नामांकन प्राप्त हुए।
2018 में, दीपिका ने पद्मावत में रानी पद्मावती की भूमिका निभाई। यह फिल्म भी संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित थी। यह फिल्म भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। और दीपिका को फिल्म फेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ। 2018 में, उन्होंने का प्रोडक्शंस नाम से अपनी खुद की कंपनी बनाई। कंपनी की पहली फिल्म छपाक (2020) थी। दीपिका का अगला प्रोडक्शन फिल्म 83 (2021) था।
इसके बाद दीपिका ने 2022 में,गहराइयों में भूमिका निभाई। 2023 में, दीपिका ने पठान में अभिनय किया। 2023 में, ही उन्होंने जवान फिल्म में संक्षिप्त भूमिका निभाई। फिल्म पठान के लिए दीपिका को फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ।
2024 में, दीपिका ने एक्शन फिल्म फाइटर में अभिनय किया। 2024 में दीपिका कल्कि 2898 AD में प्रभास के साथ अभिनय करेंगी। तथा वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी दिखाई देगी।
Award / Nomination –
फिल्म फेयर अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस
2016, 2014 पीकू, गोलियों की रासलीला रामलीला
फिल्म फेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू
2008 ओम शांति ओम
आइफा अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस
2016, 2014 पीकू, चेन्नई एक्सप्रेस
जी सीने अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू
2008 ओम शांति ओम
स्क्रीन अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस
2016, 2014 पिकू, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला रामलीला
आइफा अवॉर्ड फॉर हॉटेस्ट पेयर ऑफ़ द ईयर
2013 ये जवानी है दीवानी
स्टारडस्ट अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस
2015 पिकू
जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस
2019, 2016 पद्मावत, पिकू
गिल्ड अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू
2008 ओम शांति ओम
जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस
2016, 2014 बाजीराव मस्तानी, चेन्नई एक्सप्रेस
स्क्रीन अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस
2016, 2015 बाजीराव मस्तानी, तमाशा
स्टार डस्ट अवॉर्ड फॉर एक्टर ऑफ़ द ईयर फीमेल
2014 हैप्पी न्यू ईयर, फाइंडिंग फैनी
जी सिने अवॉर्ड फॉर इंटरनेशनल फीमेल आइकॉन 2011
गिल्ड अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल
2016, 2014 पिकू, चेन्नई एक्सप्रेस
स्टारडस्ट अवॉर्ड फॉर स्टाइल आइकन ऑफ़ द ईयर फीमेल 2012
nayika.com फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड फॉर बेस्ट 2016
आइफा अवॉर्ड फॉर स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर फीमेल
2008 ओम शांति ओम
आइफा अवॉर्ड फॉर वीमेन ऑफ़ द ईयर 2015
स्क्रीन अवार्ड फॉर बेस्ट स्टाइल आइकन 2016
बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन ए कॉमेडी
2006 चेन्नई एक्सप्रेस
बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म एक्टर फीमेल
2015, 2013 पिकू ,चेन्नई एक्सप्रेस
Affairs –
2008 में फिल्म बचाना ऐ हसीनों की शूटिंग के दौरान दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक रिश्ता शुरू किया। उन्होंने अपने गर्दन के पिछले हिस्से पर उनके नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया। परंतु यह जोड़ी एक साल में ही टूट गई। 2010 के एक इंटरव्यू में दीपिका ने कपूर पर बेवफाई का आरोप लगाया और रणवीर ने भी इसे बाद में स्वीकार किया।
Deepika Padukone & Ranbir kapoor
Deepika Padukone & Ranveer Singh –
2012 में, दीपिका रणवीर सिंह के साथ डेटिंग शुरू की। अक्टूबर 2018 में जोड़े ने अपनी शादी की घोषणा की।
Ranveer singh & Deepika Padukone
Controversy –
1 ) भगवा बिकनी विवाद –
फिल्म पठान का गाना “बेशर्म रंग” रिलीज होते ही विवादों में आ गया था। गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी थी और गाने के बोल थे “बेशर्म रंग”। जिस कारण फिल्म को लेकर बॉयकॉट का ट्रेंड चलाया गया।
Bhagwa Bikini Controversy
2 ) दम मारो दम गाने पर विवाद –
साल 2011 में, दम मारो दम गाने के लिरिक्स को लेकर काफी विवाद उठा। जिस पर दीपिका को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
Deepika Padukone in Dum Maro Dum Maro song
3 ) पद्मावत को लेकर विवाद –
फिल्म पद्मावत को लेकर काफी बड़ा विवाद हुआ। इस फिल्म में दीपिका के किरदार पर लोगों ने आपत्ति जागी। कई शहरों में लोगों ने दीपिका के फोटो पर आग भी लगा दी। यहां तक की लोगों ने दीपिका की नाक काटने की धमकी तक दे दी थी। विवादों के चलते इस फिल्म के कई सीन काट दिए गए और फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत किया गया।
Deepika padukone in Padmaavat movie
4) कॉफी विद करण का विवादित बयान –
कॉफी विद करण के आठवें सीजन में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंची थी। वहां उन्होंने बताया कि वह रणबीर के साथ-साथ कई और लोगों को भी डेट कर रही थी। ऐसा बयान सामने आते ही लोगों ने दीपिका के चरित्र पर सवाल उठने शुरू कर दिए।
Deepika Padukone & Ranveer singh coffee with karan show
वरुण धवन एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ एक परफेक्ट फैमिली मैन भी है। वरुण धवन ने 2021 में नताशा दलाल के संग शादी रचाई थी। शादी के 3 साल बाद जून 2024 में उन्होंने बेबी गर्ल का वेलकम किया था। पिता बनाकर वरुण धवन काफी खुश है। लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी लाडली राजकुमारी का चेहरा रिवील नहीं किया है। लेकिन अब करीब 5 महीने बाद वरुण धवन ने केबीसी 16 के मंच पर अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है।(Varun Dhawan Baby Name)
Varun Dhawan & his wife Natasha Dalal
Varun Dhawan Baby Name – ‘Lara’
दिवाली स्पेशल एपिसोड में वरुण धवन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी अपकमिंग सीरीज ‘सिटेडल’ को प्रमोट करने पहुंचे। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान वरुण की बेटी का वह पिता बनने पर ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी। अमिताभ ने वरुण से कहा यह दिवाली आपके लिए बहुत खास होगी क्योंकि आपके घर में लक्ष्मी आई है। क्या आपने अपनी बेटी के लिए कोई नाम सोचा है। इस पर वरुण ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘लारा’ रखा है।
Varun Dhawan Baby Name
वरुण बोले मैं अभी भी अपनी बेटी से कनेक्ट होने की कोशिश कर रहा हूं। जब बच्चा घर में आता है तो चीज काफी बदल जाती हैं। और उन्होने फिर अमिताभ बच्चन से उनके पिता बनने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा। और उन्होंने बिग बी से पूछा क्या पिता बनने के बाद आपकी नींद पूरी हो जाती थी। वरुण के सवाल पर बिग भी ने कहा हम नींद पूरी ले लेते थे। लेकिन हमें बस यह चिंता सताती थी कि सब कुछ ठीक रहे।
वरुण ने अमिताभ बच्चन से पेरेंटिंग टिप्स भी लिए। अमिताभ ने वरुण से कहा कि बस अपनी पत्नी को खुश रखें। बिग भी बोले एक खुश पत्नी का मतलब है एक खुश बेटी है। दोनों की मजेदार गपशप को फैंस ने खूब एंजॉय किया