Home Blog Page 12

Stree2 on OTT Release Date…अब OTT पर दिखेगा स्त्री 2 का डर  जानिए किस प्लेटफार्म पर होगी स्त्री 2 स्ट्रीमिंग 

0
Stree 2
Stree 2

Stree2 on OTT Release Date

Stree2 on OTT Release Date
Stree2 on OTT Release Date

स्त्री 2 OTT प्लेटफार्म पर

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 हॉरर कॉमेडी फिल्म  है। यह फिल्म स्त्री का सीक्वल है।  जो 2018 में रिलीज हुई थी। स्त्री 2, 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघर में आई थी। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने 2024 में कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा।

 अब यह फिल्म ओट पर रिलीज को तैयार है। अब हम घर बैठे इस फिल्म को हम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

 जानिए किस प्लेटफार्म पर होगी स्ट्रीमिंग

स्त्री 2 का प्रीमियर 27 सितंबर 2024 को ओटीटी पर होगा। दर्शक इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है।

 इस फिल्म ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। अभी भी इस फिल्म का गदर जारी है।

फिल्म स्त्री 2 की कहानी

स्त्री 2 फिल्म की कहानी विक्की, जाना और बिट्टू नाम के तीनों दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह तीनों दोस्त सर कटे के खतरे से गांव को बचाने का प्रयास करते है। जो गांव की महिलाओं को निशाना बनाता है। इस सर कटा से अपने गांव को बचाने के लिए एक यात्रा पर निकल पड़ते हैं और स्त्री की मदद से गांव वालों को बचाते हैं। 

श्रद्धा कपूर राजकुमार और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 एक इतिहास रच चुकी है। यह फिल्म 500 करोड रुपए  का कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म अब तक की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म बनने का इतिहास भी रह चुकी है।

स्त्री 2, अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म है, जो  15 अगस्त 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म मैडाॅक फिल्म और जिओ स्टूडियो के बैनर तले दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित एक आगामी हिंदी भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है। स्त्री (2018) की अगली कड़ी के रूप में यह फिल्म है। इसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपार शक्ति खुराना मुख्य भूमिका में इस फिल्म में नजर आएंगे। वरुण धवन, तमन्ना भाटिया विशेष उपस्थिति में नजर आएंगे। अक्टूबर 2018 में, निर्देशक अमर कौशिक ने स्त्री के सीक्वल की अपनी योजना की घोषणा की।  इस फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी 10 जुलाई 2023  चंदेरी में हुई।

 6 सितंबर से फिल्म किल ओटीटी पर, वेब सीरीज कॉल मी बे, तनाव 2 भी ओटीटी पर रिलीज को तैयार

0

6 सितंबर से फिल्म किल ओटीटी पर, वेब सीरीज कॉल मी बे, तनाव 2 भी ओटीटी पर रिलीज को तैयार

2024 की सबसे खतरनाक फिल्म  किल और दो वेब सीरीज  काॅल मी बेबी, तनाव 2 होने जा रही है ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो सोनीलिव और डिज्नी + हॉटस्टार पर एक फिल्म और दो वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

 सितंबर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर लेकर आ रहा है। क्योंकि 2024 की, सबसे खतरनाक फिल्म किल सिनेमा घरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। और इसके साथ-साथ कॉमेडी ड्रामा  सीरीज और एक एक्शन सीरीज भी ओटीटी पर आने वाली है।

अब आपको बताते हैं फिल्म किल की रिलीज डेट और इन दोनों वेब सीरीज के बारे में।

फिल्म किल

फिल्म किल ओटीटी पर
फिल्म किल

किल राघव जुयाल, तान्या और लक्ष्य की सुपरहिट फिल्म किल ओटीटी पर रिलीज करने के लिए तैयार है। सबसे खतरनाक और थ्रिलर कहीं जाने वाली यह फिल्म 6 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म disney+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

किल एक भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसका निर्देशन निखिल नागेश भट्ट ने किया है। यह धर्मा प्रोडक्शन और सिख्या एंटरटेनमेंट के तहत इसका निर्माण किया गया है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। अभिनेता लक्ष्य की यह पहली फिल्म है। फिल्म किल को 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का प्रीमियर 7 सितंबर 2023 को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

जहां यह पीपुल्स च्वाइस अवार्ड मिडनाइट मैडनेस के लिए फर्स्ट रनर अप रही। इस फिल्म का निर्माण जून 2022 में शुरू हो गया था। इस फिल्म को सिनेमाघर में 5 जुलाई 2024 को उतारा गया था।  इस फिल्म को दक्षिण कोरिया के सिनेमाघर में 28 अगस्त 2024 को रिलीज किया गया था। अब यह फिल्म 6 सितंबर 2024 से disney+ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू करेगी।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24.02 करोड रुपए और वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 47.25 करोड रुपए का कलेक्शन किया है।

कॉल मी बे

कॉल मी बे
कॉल मी बे

यह एक कॉमेडी ड्रामा टेलिविजन सीरीज है। जिसे इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है। इसका निर्देशन डी कुन्हा ने किया है। इस सीरीज में अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में है। उनके साथ वीर दास गुरु फतेह पीर ज्यादा वरुण सूद विहान समझ मुस्कान जाफरी मिनी माथुर शामिल है। इस वेब सीरीज का प्रीमियर 6 सितंबर 2024 को अमेजॉन प्राइम पर होगा। इस वेब सीरीज की मुख्य फोटोग्राफी मार्च 2023 से शुरू हुई थी। अगस्त 2023 में वीर दास इस सीरीज का हिस्सा बने

तनाव 2

तनाव 2
तनाव 2

नाव का पहला सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आया था। अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। तनाव 2 का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। यह एक्शन थ्रिलर सीरीज अब 6 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।


Thangaalan box office collection.. स्त्री 2,खेल खेलमें और वेदा के बीच एक फिल्म आई जिसने कर ली 100 करोड़  की कमाई.

0
फिल्म ‘तंगलान’
फिल्म ‘तंगलान’


Thangaalan box office collection

फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघर में स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा के साथ एक फिल्म और भी रिलीज हुई थी। जिसे वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई की है। यह फिल्म चियान विक्रम की फिल्मतंगलान’ है। 15 अगस्त 2024 को, स्त्री 2 के साथ-साथ जॉन अब्राहम की वेदा और अक्षय कुमार की खेल-खेल में भी रिलीज हुई थी। लेकिन वेदा और अक्षय कुमार के खेल खेल में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई। परंतु स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। और उसने लगभग 600 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया। एक तरफ वेदा महज 25 करोड़ के अंदर ही रह गई। वहीं खेल-खेल में, की कमाई लगभग 40 करोड़ के आसपास रही। 

Thangaalan

Thangaalan box office collection
Thangaalan box office collection

इन तीनों फिल्मों के साथ-साथ एक फिल्म और भी रिलीज हुई थी। जिसका नाम है फिल्म तंगलान। चियान विक्रम स्टार तंगलान बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस करती नजर आ रही है। तंगलान का डायरेक्शनक पां रंजीत ने किया है। इस फिल्म में चियान विक्रम लीड रोल में है।  इस फिल्म ने अब तक 100 करोड रुपए की कमाई करते हुए एक माइलस्टोन को छु लिया है। इस फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स के इतिहास  पर आधारित है। और पिछली कई सदियों से पीड़ित लोगों के असली संघर्ष और न्याय की लड़ाई को दिखती है।

यह कहानी रहस्य से भरे सच के एलिमेंट्स पर फिल्माई गई। फिल्म में चियान विक्रम  के परफॉर्मेंस को कमाल का रिस्पांस मिला है। इसकी क्रिटिक्स को लेकर दर्शकों ने खूब प्रशंसा की है। फिल्म ने अपनी एंटरटेनमेंट वैल्यू के साथ साइंस की उम्मीदों को पूरा किया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन भी अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन ही 26 करोड रुपए की कमाई की।

यह चियान विक्रम के करियर की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। तंगलान की बॉक्स ऑफिस सफलता सिर्फ तमिल क्षेत्र तक ही नहीं है। बल्कि इसने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। ऐसे में अब मार्क्स ने 6 सितंबर से उत्तर भारत में फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है। उम्मीद है कि इससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और बहुत देखने को मिलेगी।

Rajkummar rao dangerous look in new movie.. राजकुमार राव की नई फिल्म में खतरनाक लुक..शेयर किया फिल्म का पोस्टर

0
Rajkumar Rao upcoming movie poster
Rajkumar Rao upcoming movie poster

Rajkummar rao dangerous look in new movie

राव अपने जन्मदिन के पहले अपने फैंस को तोहफा दिया। उन्होंने खतरनाक लुक में अपने आने वाली फिल्म का पोस्ट शेयर किया। स्त्री 2 की भारी सफलता के बाद राजकुमार ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। राजकुमार राव ने नई फिल्म में, राजकुमार राव खतरनाक लुक । लेकिन अभी इस फिल्म के टाइटल की जानकारी उन्होंने नहीं दी है।

 स्त्री 2, की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद एक्टर राजकुमार राव ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट राजकुमार शेयर करके की है। इस फिल्म का टाइटल वह 31 अगस्त यानी राजकुमार राव अपने जन्मदिन पर शेयर करेंगे।

राजकुमार राव की फिल्म का पोस्टर- राजकुमार राव खतरनाक लुक

Rajkummar rao dangerous look in new movie
Rajkummar rao dangerous look in new movie

राजकुमार राव की नई फिल्म में राजकुमार राव खतरनाक लुक। इस पोस्टर में वह, पीठ  करे हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वह सफेद कुर्ते पजामे में हैं। हाथ में गन पकड़े हुए जीप पर खड़े नजर आ रहे हैं। और आसमान पूरा गेरुए  और पीले रंग में नजर आ रहा है। पोस्टर के बीच में लिखा है, “पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं’…

राजकुमार राव की फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट

राजकुमार राव ने पोस्टर के नीचे कैप्शन में लिखा है की, “बनेगा क्या, बताएंगे कल. बड़ी अनाउंसमेंट कल! बने रहिए!’ उनके कैप्शन से पता चल ही गया होगा कि राजकुमार राव  फिल्म के टाइटल का अनाउंसमेंट अपने जन्मदिन पर करेंगे। उनके इस लुक को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कॉमेडी के बाद एक्शन के फील्ड में उतरने का पूरा मूड बन चुके हैं।

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म

राजकुमार राव की इस अपकमिंग फिल्म को कुमार तौरानी और नॉर्दन लाइट्स फिल्म के जय शेवकरमनी प्रोड्यूस कर रहे है।


Arshad warsi Jokar Controversy…अरशद की ‘जोकर’ टिप्पणी पर..कल्कि के निर्माता ने दिया करारा जवाब

0
Prabhas was like jokar in kalki says Arshad Warsi
Prabhas was like jokar in kalki says Arshad Warsi

Arshad warsi Jokar Controversy

अरशद वारसी द्वारा कल्कि 2898 एडी की आलोचना करते हुए प्रभास को “जोकर” जैसा बताया। जबकि अमिताभ बच्चन की प्रशंसा की।

 नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एड पर अरशद वारसी की पिछले दिनों की गई टिप्पणी से सिनेमा जगत में हलचल सी मचा दी है। उन्होंने अश्वत्थामा के रूप में अमिताभ बच्चन के अभिनय की प्रशंसा की। लेकिन प्रभास की आलोचना करते हुए उन्हें ‘जोकर’ बताया। उनके इस टिप्पणी पर कुछ लोगों ने वारसी के अपने विचार रखने के अधिकार का समर्थन किया। वहीं प्रभास के प्रशंसकों ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए। इसकी कड़ी आलोचना की। 

अरशद वारसी की प्रभास पर की गई टिप्पणी पर कल्कि 2898 AD की सह कलाकार शाश्वत चटर्जी, तेलुगू अभिनेता नानी, निर्माता दिल राजू और निर्देशक अजय भूपति ने नाराजगी की व्यक्त की है। नाग अश्विन की साली और फिल्म की निर्माता स्वप्ना दत्ता भी अपने विचार रखे।

  आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला 

अरशद वारसी की प्रभास पर टिप्पणी – कहा ‘जोकर’

Arshad warsi Jokar Controversy-अरशद वारसी हाल ही में अनफिल्टर्ड बाय सर्मादेश पर आए और उन्होंने कल्कि 2898 एड पर अपने विचारों को व्यक्त किया। उन्होंने फिल्म से अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा- ‘मैं कल्कि 2898 AD देखी जो मुझे पसंद नहीं आई.. प्रभास, मैं वाकई दुखी हूं, लेकिन वह एक जोकर की तरह क्यों था? क्यों? मैं मैड मैक्स देखना चाहता हूं यार, मैं वहां मेल गिब्सन देखना चाहता हूं।  तुमने उनका क्या बना दिया यार? ऐसा मुझे क्यों नहीं समझते हैं।’

अरशद वारसी के कमेंट पर नाराज कल्कि के प्रोड्यूसर

कल्कि फिल्म में प्रभास का डबल रोल है। उनका एक कैरेक्टर भैरों और दूसरा करण का है। लोगों ने फिल्म में प्रभास की एक्टिंग की तारीफ की। कुछ दिन पहले ही अरशद वारसी ने कहा कि प्रभास कल्कि में एक ‘जोकर’ की तरह लग रहे थे। इस बयान पर नाग अश्विन ने उन्हें करारा जवाब दिया। और अरशद वारसी की क्लास भी लगायी। 

नाग अश्विन का करारा जवाब

Arshad warsi Jokar Controversy
Arshad warsi Jokar Controversy

प्रभास को जोकर कहने पर फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने अरशद वारसी को बेहतर शब्दों के इस्तेमाल करने की सलाह दी।  

उन्होंने कहा हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। नॉर्थ साउथ या बाली वर्सेस टाॅली का कंपैरिजन अब बंद कर देना चाहिए। अरशद को बेहतर शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए था। लेकिन ठीक है उसके बच्चों के लिए खिलौने भेज रहा हूं। प्रभास कल्कि का बेस्ट पार्ट थे।

अरशद को कल्कि फिल्म के को प्रोड्यूसर ने लगाई लताड

कल्कि की फिल्म के को प्रोड्यूसर सपना दत्त ने नाग अश्विन के अरशद को दिए गए जवाब की तरीफ की। उन्होंने कहा जिस तरह नाग अश्विन ने रिएक्ट किया है। वह देख मुझे बहुत अच्छा लगा। हम शांत है, क्योंकि हमारे काम ने हमारे लिए बात की। प्रभास फिल्म में फैंटास्टिक थे। जैसे कि वह हमेशा ही रहते हैं। हमें नाग अश्विन और प्रभास की उदारता को सलाम करना चाहिए, कि वह कितने अच्छे से यह सब हैंडल कर लेते हैं। नाग अश्विन सिर्फ यही चाहते थे कि अरशद को बेहतर भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए था।

 नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एड बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाई फिल्म के रिलीज होते ही उसने ताबड़तोड़ बिजनेस किया। और कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा। करीब 90 करोड़ की ओपनिंग कलेक्शन की।  कल्कि 2898 एड बॉलीवुड की वह मेथेलॉजिकल ड्रामा फिल्म है।इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हसन आदि है। 10 जून को फिल्म का ट्रेलर आया था। जिसे लोगों ने बहुत पसंद किय।

इसी बीच 19 जून को फिल्म का प्री  रिलीज इवेंट मुंबई में रखा गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन की लंबाई 9 फीट दिखाई गई है। उनकी इतनी हाइट जानबूझकर दिखाई गई है। कल्कि 2898 एड इस साल की 600 करोड रुपए भारी बजट वाली फिल्म है। इसमें प्रभास,  दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन जैसे सितारे शामिल है। इस फिल्म की लागत भी बहुत ज्यादा है।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार प्रभास के किरदार से कई ज्यादा विशाल दिखाई देगा।अमिताभ बच्चन असल जिंदगी में भी प्रभास लंबे हैं। उनकी लंबाई 6 फीट से ज्यादा है। लेकिन फिल्म  में उनकी इतनी ज्यादा हाइट दिखाने के पीछे कारण है, कि इस फिल्म में एक से ज्यादा युगों को आपस में जोड़ा गया है। अश्वत्थामा कलयुग में नहीं जन्मे थे, इसलिए उनकी हाइट ज्यादा दिखाई गई है। अश्वत्थामा का जन्म द्वापर युग में हुआ था और वह उत्तरा के अजन्मे  बच्चों को मारने की वजह से कृष्ण ने उन्हें अमर होने का श्राप दिया था।



12 movie in Theatre on 30 August 30 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में लगेगी 12 फिल्मे.. रहेगा मनोरंजन का ताता 

0
12 movie in Theatre on 30 August
12 movie in Theatre on 30 August

12 movie in Theatre on 30 August

शुक्रवार यानी 30 अगस्त के दिन लोगों को सिनेमाघर में 12 फिल्मों का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। 30 अगस्त को सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी अच्छा साबित होगा।30 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में लगेगी 12 फिल्मे क्योंकि इस दिन सिनेमा घर में एक दो नहीं बल्कि 12 फिल्में लोगों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। जी हां सिनेमाघर में कुछ नयी और कुछ पुरानी फिल्में रिलीज हो रही है। इसका आप शुक्रवार के दिन लुफ्त उठा सकते हैं।

 बिन्नी एंड फैमिली

12 movie in Theatre on 30 August
12 movie in Theatre on 30 August

फिल्म बिन्नी एंड फैमिली में वरुण धवन की भतीजी अंजलि धवन ने डेब्यू किया है। इस फिल्म में पंकज कपूर, राजेश कुमार, हिमानी शिवपुरी नजर आएंगे।

ए वेडिंग स्टोरी

12 movie in Theatre on 30 August A Wedding Story movie
A Wedding Story movie

यह एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में वैभव, मोनिका चौधरी,मुक्ति मोहन अक्षय आनंद मेन रोल में है। इसकी ज्यादातर शूटिंग देहरादून में हुई है।

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल

The Diary of Weast Bangal movie poster
The Diary of Weast Bangal movie poster

कोलकाता रेप मर्डर केस के बीच द डायरी ऑफिस बंगाल रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए  राजीव कुमार झा ने कोर्ट में याचिका दायर की थी और दावा किया था कि फिल्म में राज प्रशासन की आलोचना की गई है। यह फिल्म सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

कोटेशन गैंग

Quotation Gang movie poster
Quotation Gang movie poster

कोटेशन गैंग हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सनी लियोन, जैकी श्रॉफ, प्रियामणि और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

पड़ गए पंगे

Pad Gaye Pange movie poster
Pad Gaye Pange movie poster

यह एक कॉमेडी फिल्म है। इसमें राजपाल यादव, फैसल मलिक, राजेश शर्मा जैसे किरदार दिखाई देंगे।

तुम्बाड

Tumbaad movie poster
Tumbaad movie poster

यह पुरानी फिल्म है। यह हॉरर फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। यह 30 अगस्त को दोबारा रिलीज की जा रही है।

गैंग ऑफ वासेपुर

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म दोबारा रिलीज हो रही है।

 रहना है तेरे दिल में

आर माधवन, दिया मिर्जा और सैफ अली खान की फिल्म रहना है तेरे दिल में आप दोबारा सिनेमा घरों में देख सकते हैं।

कांतारा

कन्नड़ की सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा भी फिर से रिलीज हो रही है।

इसके अलावा चार फिल्में जो सिनेमा घरों में लगी हुई है स्त्री 2, वेदा, लैला मजनू, खेल-खेल में इसे भी आप देख सकते हैं।

Bad Newz Release on OTT बैड न्यूज़ OTT पर रिलीज को तैयार.. लेकिन देखने के लिए चुकानी होगी कीमत

0
Bad Newz Release on OTT
Bad Newz Release on OTT

Bad Newz Release on OTT

Bad Newz Release on OTT
Bad Newz Release on OTT

विकी कौशल,तृप्ति डिमरी, एम्मी विर्क की फिल्म बैड न्यूज सिनेमा घरों में धमाल मचाने के बाद अब बैड न्यूज़ OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ कीमत चुकानी पड़ेगी। यह अभी किराए पर उपलब्ध है।

 तौबा – तौबा गाने पर विकी कौशल का डांस तो सब ने खूब पसंद किया। यदि आप यह फिल्म सिनेमाघर में नहीं देख पाए हैं। और आप इसके ओटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। तो आपके लिए यह अच्छी खबर है कि ‘बैड न्यूज़’ फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

 लेकिन अगर आप ओटीपी प्लेटफार्म के सब्सक्राइबर भी  हैं। तो भी आपको देखने के लिए करीब ₹350 चुकाने होंगे। 

विकी कौशल, तृप्ति डिमर और एम्मी विर्क की फिल्म बैड न्यूज़ 19 जुलाई 2024 को थिएटर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। लेकिन इसके लिए दर्शकों को 349 का किराया देना होगा। भले ही आप इसके सब्सक्राइबर क्यों ना हो। अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं है कि प्राइम मेंबर्स के लिए फिल्म कब शामिल की जाएगी।

 इस फिल्म में विकी कौशल, त्रिप्ति डिमरी के अलावा नेहा धूपिया, सब्बा चढ़ा, फैसल रशीद भी है।

Bad Newz Movie Collection

बैड न्यूज़ की कलेक्शन की बात करें तो इसमें वर्ल्ड वाइड 113.77 करोड़ का बिजनेस किया है। और देश भर में 64.53 नेट और 76.77 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस फिल्म का बजट लगभग 80 करोड रुपए बताई जा रहा है।

Panchayat Season 4 Release Date Announced….इंतजार हुआ खत्म पंचायत सीजन 4 रिलीज डेट… जाने कब आने वाली है यह सीरीज 

0
Panchayat Season 4 Release Date Announced
Panchayat Season 4 Release Date Announced

 Panchayat Season 4 Release Date Announced

पंचायत सीजन 3, के बाद फ्रेंड्स इसके सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पंचायत के तीनों सीजन एक से बढ़कर एक हिट साबित हुए। और ऐसे में  इसके चौथे सीजन का इन्तजार किसको नही होगा। 

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आपका इंतजार  खत्म आने वाला है।

Panchayat Season 4 Release Date Announced

Panchayat Season 4 Release Date Announced
Panchayat Season 4 Release Date Announced

पंचायत सीरीज ओटीटी की सबसे शानदार सीरीज में से एक है। पंचायत के अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं। तीनों पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके  सभी किरदारों को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। चाहे वो पंचायत के सचिव जी का किरदार हो या प्रधान जी का किरदार हो।

पंचायत के हर किरदार से दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं।

 हाल ही में इस पंचायत 3, के भारी सफलता के बाद दर्शक इसके सीजन 4 के आने की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंचायत सीजन 4 रिलीज डेट पर अपडेट आ चुका है चलिए जानते हैं। यह सीजन कब आ रहा है। 

पंचायत सीजन 4 रिलीज डेट पर बड़ा खुलासा निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि पहले ही उन्होंने पंचायत सीजन 4 और 5 पर अपना काम शुरू कर दिया है। यानी लेखकों ने स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स की ने तो इसके नए सीजन की शूटिंग भी जल्द ही  शुरु कर देंगे। नवभारत टाइम्स की  एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक नया सीजन 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि पंचायत 4 कब आएगी अभी तक इसकी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। इसके अलावा यह बात भी बता दे की सीरीज की शूटिंग अक्टूबर 2024 में मध्य प्रदेश में होने की उम्मीद है।

Panchayat 4 Story

 पंचायत 3, में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता रघुवीर यादव जैसे सितारों ने काम किया। तीनों सीजन में फुलेरा गांव में प्रधान बनने की मारामारी देखने को मिली। वहीं पंचायत 4, की कहानी भी इलेक्शन के इर्द-गिर्द ही घूमेगी और इस बार इस सीजन में रिंकी और सचिव जी के  बीच पनपे प्यार को भी फिल्माया जाएगा। अब इसके आगे ही पता चलेगा कि प्रहलाद चुनाव में हिस्सा लेंगे या नहीं।

 पंचायत सीजन 4, को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने कुछ नए कलाकारों को भी शामिल किया है। 

Gangs Of Wassepur again release in Theatre…12 साल पुरानी गैंग ऑफ वासेपुर फिर से सिनेमा घरों में..कम करेगी स्त्री 2 की कमाई को

0
Gangs Of Wassepur again release in Theatre
Gangs Of Wassepur again release in Theatre

Gangs Of Wassepur again release in Theatre

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 कई हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई कर रही है। लेकिन अब स्त्री 2 की कमाई को कम करने के लिए 12 साल पुरानी फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर फिर से सिनेमा घरों में लौट रही है।

 फिल्म स्त्री 2 इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। स्त्री 2 ने कई बड़े स्टार्स की फिल्म को कमाई के मामले में पीछे कर दिया है। परंतु अब स्त्री 2 की सफलता को कम करने के लिए 12 साल पुरानी फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर फिर से सिनेमा घरों में वापस लौट रही है। इस फिल्म का नाम है ‘गैंग ऑफ वासेपुर’।

Gangs Of Wassepur again release in Theatre

Gangs Of Wassepur again release in Theatre
Gangs Of Wassepur again release in Theatre

 ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में से एक है। 

 दरअसल इन दिनों फिल्म मेकर्स अपनी पुरानी फिल्मों को सिनेमाघर में रिलीज कर रहे हैं। ऐसे में अनुराग कश्यप ने भी अपनी कल्ट और हिट फिल्म ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ को रिलीज करने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर शेयर करके की है।

 गैंग ऑफ वासेपुर फिल्म दो पार्ट में बनी थी। और दोनों ही पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भूमिका निभाई थी। यह फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय करियर को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया था।

 साल 2012 में फिल्म का जब पहला पार्ट आया तो लोगों ने इसकी काफी सरहाना की। इसी साल इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज किया गया। इन दोनों पार्ट को मिलाकर लगभग 25 गाने शामिल किए गए थे। इस फिल्म का जितना क्रेज उसे वक्त था। आज भी OTT और यूट्यूब पर इस फिल्म को देखने वालों में क्रेज नजर आता है। दोनों ही फिल्मों में मनोज बाजपेई, पीयूष मिश्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, रिचा चढ़ा, हेमा कुरैशी  सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है।

Arti singh rubbishes divorce rumours…गोविंदा की भांजी आरती शादी के 4 महीने बाद ले रही है तलाक

0
Arti singh rubbishes divorce rumours
Arti singh rubbishes divorce rumours

Arti singh rubbishes divorce rumours

आरती शादी के 4 महीने बाद ले रही है तलाक,गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने 25 अप्रैल 2024 को बिजनेसमैन दीपक चौहान संग ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के बाद वह अपने पति संग खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं। यह दोनों कपल दो बार हनीमून भी एंजॉय कर चुका है।

 आरती सिंह और दीपक चौहान ने मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में एक खूबसूरत समझ में 25 अप्रैल 2024 में शादी की थी। इस शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुए। जिनमें आरती के भाई कृष्णा अभिषेक भी शामिल थे। जो अपनी पत्नी के साथ सफेद रंग के प्रधान में नजर आए थे। एक्टर गोविंदा भी अपने और कृष्ण के परिवार के बीच की सारी दुश्मनी को बुलाकर आरती और दीपक की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आरती सिंह के भाई कृष्णा कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी करिश्मा भी शादी में नजर आए थे।

Arti Singh Reacts To Her Divorce Rumours

Arti singh rubbishes divorce rumours
Arti singh rubbishes divorce rumours

Arti singh rubbishes divorce rumours-शादी के चंद महिने में ही आरती और दीपक के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए। अब आरती ने खुद अपनी तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है। और अपने और अपने पति के संग रिश्ते पर खुलकर बात की है। आरती ने यह भी कहा कि तलाक की खबरों ने उन पर भी काफी गहरा असर  डाला है। आरती ने बोला, तलाक की वायरल रिपोर्ट को देखकर मैं ज्यादा दुखी हुई थी। मगर ऐसे लोगों को मेरा नजर बट्टू मानती हूं। हम दोनों साथ में काफी खुश है। हमारे बीच में कोई प्रॉब्लम नहीं है।

अपनी शादी पर आरती बोली जैसा सोचा था वैसा ही हुआ। हम बिग  वेडिंग नहीं चाहते थे। मैं इस्कॉन में सिंपल वेडिंग करना चाहती थी।  वैसा हमने किया। और मैं बहुत खुश हूं। आरती से पूछा गया की शादी के बाद उनकी जिंदगी में कितना बदलाव आया है- इस पर उन्होंने कहा कोई बदलाव नहीं आया है। कभी-कभी मैं खुद से पूछती हूं है क्या सच में मेरी शादी हो गई है। मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है।  दीपक बहुत कूल है। हम दोनों दोस्त की तरह रहते हैं। जब आप दोस्त होते हैं तो हर चीज आसान हो जाती है।

Latest Posts