दिशा पटानी एक भारतीय अभिनेत्री है। दिशा का जन्म 13 जून 1992 में हुआ था । दिशा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म लोफर (2015) से की। जो की एक तेलुगू भाषा की फिल्म है। दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यु एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (2016) से की। बाद में उन्होंने एक चीनी एक्शन कॉमेडी फिल्म कुंग फू योगा (2017) में में काम किया। जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीनी फिल्मों में से एक है।
Disha Patani Photos
Family Backgroud
दिशा पटानी का जन्म 13 जून 1992 को बरेली उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। दिशा के पिता जगदीश सिंह पटानी एक पुलिस अधिकारी हैं। उनकी मां एक स्वास्थ्य निरीक्षक है। दिशा की बड़ी बहन खुशबू पटानी भारती सेवा में लेफ्टिनेंट है। दिशा का छोटा भाई सूर्यांश पठानी है।
दिशा ने अपने करियर की शुरुआत (2015) में तेलुगु फिल्म लोफर में वरुण तेज के साथ की। यह फिल्म 200 मिलियन के बजट पर बनाई गई थी। और 106 मिलियन के कलेक्शन के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन की । अगले वर्ष दिशा टाइगर श्रॉफ के साथ संगीत वीडियो बेफिक्रा में दिखी। दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू नीरज पांडे की एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से किया। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी पर आधारित थी। यह फिल्म एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। फिल्म के लिए दिशा को 18 वे आईफा अवार्ड में स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर फीमेल का पुरस्कार मिला।
इसके बाद दिशा ने सोनू सूद के साथ जैकी चैन की कुंग फू योगा में अभिनय किया। जो की एक चीनी फिल्म है। इसके बाद पटानी ने टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 2 में अभिनय किया। जो 2016 की फिल्म बागी की अगली कड़ी थी। (2019) में दिशा सलमान और कैटरीना द्वारा अभिनीत फिल्म भारत में दिखाई दी। 2020 में पठानी ने एक्शन थ्रिलर फिल्म मलंग की जो की दुनिया भर में व्यावसायिक रूप से सफल रही।
(2020) में वह फिल्म बागी 3 में एक गाने में दिखाई दी। इसके बाद दिशा ने प्रभु देवा की एक्शन फिल्म राधे में दिखाई दी। 2022 में पटानी ने मोहित सूरी की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म एक विलन रिटर्न में सेल्स गर्ल की भूमिका निभाई। 2024 में दिशा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म योद्धा में एक आतंकवादी की भूमिका निभाई। दिशा ने सूर्या के साथ अपनी पहली तमिल फिल्म कंगूवा साइन किया है। 2024 में दिशा की कल्कि तथा वेलकम टू जंगल में नजर आएगी ।
Award & Nomination
2017 में एस धोनी के लिए दिशा को बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड, स्टार स्क्रीन पुरस्कार स्टार डस्ट पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार मिला।
2018 बागी 2 के लिए लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स का नामांकन प्राप्त हुआ।
2024 में पिंकविला स्क्रीन और स्टाइल आइकन अवार्ड प्राप्त हुआ
Controversy
दिशा पाटनी ने वर्षों तक “द नेशनल क्रश ऑफ इंडिया”की उपाधि का आनंद लिया है । परंतु इसके साथ उन्हें कई विवादों का भी सामना करना पड़ा है।
1 ) दिशा पटानी का सेल्फी विवाद
यह विवाद तब उठ खड़ा हुआ जब दिशा ने अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड की। जिसमें वह बहुत मर्दाना और मेकअप से भरी हुई दिख रही थी । लोगों ने उन्हें खराब लुक और मेकअप शॉक जैसे टिप्पणी से नवाजा ।
2 ) पार्थ समथान को डेट करने का विवाद
दिशा पटानी टीवी एक्टर पार्थ समथान के साथ रिलेशनशिप में थी । परंतु जब उन्हें यह पता चला कि विकास गुप्ता के साथ पार्थ रिलेशनशिप में है तो दिशा ने पर्थ के साथ अपना ब्रेकअप कर लिया। इस बात को लेकर उन्हें जमकर रोल किया गया ।
3 ) वेकेशन पर जाने की वजह से विवाद
कोविद-19 के समय दिशा टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव छुट्टी मनाने चली गई। उनकी एयरपोर्ट फोटोज ने काफी हंगामा मचाया। क्योंकि लोगों का मानना था ऐसे टाइम में उन्हें लोगों की मदद करनी चाहिए ना कि वेकेशन पर घूमने जाना चाहिए ।
4 ) दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ FIR
दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ लॉकडाउन नियमों को तोड़ने के लिए फिर दर्ज की गई। मुंबई पुलिस ने दोनों पर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। FIR होने के बाद लोगों ने दिशा को जमकर ट्रोल किया।
राजकुमार राव एक भारतीय अभिनेता है। जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। वह 2010 से 30 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए हैं। राजकुमार राव को एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्म फेयर पुरस्कार और एक एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवार्ड सहित कई पुरस्कारों प्राप्त हुए हैं। 2017 में, वह भारत इंडिया की सिलेब्रिटी 100 की सूची में शामिल हुए हैं।
राव ने भारत में कोविद-19 महामारी के कारण जरूरतमंद परिवारों को खाना खिलाने में मदद करने के लिए पीएम केयर फंड महाराष्ट्र, मुख्यमंत्री राहत कोष और जोमैटो फीडिंग इंडिया को एक अज्ञात राशि दी।
फोर्स इंडिया ने 2014 की अपनी अंदर 30 अंदर 30 में राव को शामिल किया। पेटा ने उन्हें 2017 में , भारत की सबसे हॉट शाकाहारी सेलिब्रिटी के रूप में सूचीबद्ध किया। राव ने एक्टिमैक्स, सेवंथ स्ट्रीट और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के ईट राइट आंदोलन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम किया है ।
Family Background
राजकुमार राव का जन्म राजकुमार यादव के रूप में 31 अगस्त 1984 को प्रेम नगर, गुड़गांव, हरियाणा, भारत में हुआ था। राजकुमार राव का नाम राजकुमार यादव था। राजकुमार राव एक संयुक्त परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
उनके परिवार में दो बड़े भाई-बहन और तीन चचेरे भाई-बहन थे। उनके पिता सत्य प्रकाश यादव हरियाणा राजस्व विभाग में एक सरकारी कर्मचारी थे। और उनकी मां कमलेश यादव एक ग्रहणी थी। उनकी माता की मृत्यु 2016 में और पिता की मृत्यु 2019 में हो गई ।
राजकुमार राव ने अपनी 12वीं की कक्षा एस एन सिद्धेश्वर सीनियर स्कूल से प्राप्त की है। उन्होंने आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
Marriage ( Wife – Patralekha)
राजकुमार राव 2010 से, अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल के साथ रिश्ते में थे। और उन्होंने 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में उनसे शादी कर ली।
RajkummarRao with her wife Patralekha
Rajkummar Rao Marriage Photos
Career
राजकुमार राव ने मनोज बाजपेई से बहुत प्रभावित हुए और उन्हीं से प्रभावित होने के बाद उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला किया। 2008 में , उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया ( FTII) में 2 साल के अभिनय पाठ्यक्रम में दाखिला लिया। और फिल्मी करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए।
राजकुमार राव शाकाहारी है। उन्होंने 2014 में, अपना उपनाम यादव से बदलकर राव कर लिया और अपने नाम में एक अतिरिक्त एम जोड़ लिया उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहां है, कि राव या यादव में दोनों में से किसी एक उपनाम का प्रयोग कर सकता हूं, क्योकि दोनों पारिवारिक नाम है। राजकुमार राव ने औपचारिक रूप से ताइक्वांडो में प्रशिक्षण हासिल किया है।
2008 में,FTII से स्नातक होने के बाद राव कास्टिंग निर्देशकों से मिलना शुरू किया। 2010 में, रामगोपाल वर्मा की राजनीतिक थ्रिलर रण में एक छोटी सी भूमिका निभाई।
इसके बाद 2010 में, दिबाकर बनर्जी की एंथॉलजी फिल्म लव सेक्स और धोखा में उन्होंने भूमिका निभाई। फिल्म और राजकुमार राव के प्रदर्शन की लोगों ने सराहना की। और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।
उनकी पहली सफलता के बाद निर्माता एकता कपूर ने उन्हें हॉरर फिल्म रागिनी एसएमएस (2011) में मुख्य भूमिका की पेशकश की। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।
इसके बाद उनकी अगली रिलीज बेजॉय नॉबियार की क्राइम थ्रिलर शैतान (2011) थी। जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी । निर्देशक अनुराग कश्यप ने राजकुमार राव को गैंग ऑफ वासेपुर पार्ट 2 (2012) में कास्ट किया। यह फिल्म भी वित्तीय रूप से सफल रही।
इसके बाद राजकुमार राव ने वेदबत्रा पेन की ऐतिहासिक नाटक चटगांव (2012) में अभिनय किया। इसके बाद राव ने रीमा कागती की सस्पेंस थ्रिलर तलाश में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई।
यह फिल्म उस साल की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। 2013 में, अभिषेक कुमार की सोशल ड्रामा फिल्म काई पो चे में राजकुमार राव ने अभिनय किया। यह फिल्म भारत में 22 फरवरी 2013 को रिलीज हुई थी। और मुख्य अभिनय के लिए राव को प्रशंसा मिली।
इस फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में फिल्म फेयर पुरस्कार का पहला नामांकन मिला। 2013 में , उन्होंने हंसल मेहता द्वारा निर्देशित शाहिद में भूमिका निभाई।
यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही । राजकुमार राव को 61 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। और 59वें फिल्म फेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का उनका पहला फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ।
2013 की अन्य रिलीज फ़िल्म थी बॉयज तो बॉयज है। 2013 में, राजकुमार राव ने कॉमेडी ड्रामा फिल्म क्वीन थी। फिल्म में राजकुमार ने चालक मंगेतर की भूमिका निभाई । यह फिल्म 7 मार्च 2014 को भारत में रिलीज की गई थी। यह एक महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सफल फिल्म साबित हुई।
इसके बाद इन्होंने विजय मौर्य के साथ बॉम्बे मिरर नामक एक लघु फिल्म में अभिनय किया। इसके बाद इन्होंने हंसल मेहता की ड्रामा फिल्म सिटीलाइट्स (2014) में अभिनय किया ।
2015 में, राजकुमार राव ने रोमांटिक कॉमेडी डॉली की डोली में भूमिका निभाई। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म हमारी अधूरी कहानी (2015) में उन्होंने अपमानजनक पति की भूमिका निभाई।
इसके बाद इन्होंने फिल्म अलीगढ़ में एक पत्रकार की भूमिका निभाई। 2016 में, राजकुमार राव ने विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी फिल्म ट्रैप्ड में भूमिका निभाई ।
2017 में, राजकुमार राव की पहली रिलीज फिल्म श्रुति हसन के साथ रोमांटिक कॉमेडी बहन होगी तेरी थी। इसके बाद उन्होंने एक और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बरेली की बर्फी में भूमिका निभाई।
अमित वी. मसुरकर की ब्लैक कॉमेडी न्यूटन उनकी अगली फ़िल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवार्ड मिला। और फिल्म फेयर पुरस्कार का नामांकन प्राप्त हुआ।
इसके बाद उन्होंने कृति खरबंदा के साथ शादी में जरूर आना फिल्म में अभिनय किया। उन्होंने ऑल्ट बालाजी की ऐतिहासिक जीवनी वेब सीरीज बोस: डेड /अलाइव के साथ अपना डिजिटल डेबू भी किया।
2018 में, उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर के साथ म्यूजिकल कॉमेडी फन्ने खॉ में अभिनय किया। फिल्म स्त्री (2018 ) अमर कौशिक द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी उनकी अगली रिलीज थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए अपना नामांकन प्राप्त हुआ। स्त्री फिल्म एक बड़ी वित्तीय सफलता प्राप्त की।
उसी वर्ष राजकुमार राव ने तबरेज नूरानी की लव सोनिया में संक्षिप्त रूप से दिखाई दिए। 2018 में , उनकी अंतिम रिलीज फाइव वेडिंग्स थी। 2019 में, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा उनकी फ़िल्म थी।
फिल्म जज मेंटल है क्या में वह कंगना रनौत के साथ दिखाई दिए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने मिखिल मुसाले की कॉमेडी फिल्म मेड इन चीन में अभिनय किया।
2020 में, राव ने रमेश सिप्पी की कॉमेडी फिल्म शिमला मिर्च में अभिनय किया। उनका अगला अभिनय अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म लूडो थी। उसी वर्ष उन्होंने स्पोट्र्स छलांग में एक हरियाणवी प्रशिक्षक की भूमिका निभाई ।
2021 में राजकुमार राव ने रमिन बहरानी की द वाइट टाइगर से हॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने हॉरर कॉमेडी रूही में अभिनय किया।
राव ने 2018 में बधाई दो में भूमि पांडे कर के साथ अभिनय किया। इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार जीता।
2020 में, उन्होंने तेलुगू थ्रिलर हिट: द फर्स्ट केस में अभिनय किया। 2021 में हम दो हमारे दो कृति सनोन के साथ फिल्म की। 2022 में, मोनिका ओ माय डार्लिंग वेब सीरीज में उन्होंने अभिनय किया। 2022 में, फिल्म भेड़िया में उन्होंने अभिनय किया।
2023 में, उनकी अगली फिल्म भीड़ थी ।
2024 में श्रीकांत फिल्म में उन्होंने श्रीकांत बोल एक दृष्टिहीन व्यक्ति की भूमिका निभाई। 2024 में, उनकी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, स्त्री 2 ,और विक्की विद्या का वह वाला है।
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म श्रीकांत के प्रमोशन पर जुटे हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हुई है। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि राजकुमार राव ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराई है। राजकुमार राव ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है। इंटरव्यू में एक्टर ने कहा आपने खुद अगर वह तस्वीर देखी होगी तो वह मेरे जैसी लग भी नहीं रही है। यह बहुत फनी है। क्योंकि वह मैं हूं ही नहीं। मुझे लगता है किसी ने मेरे साथ प्रैंक किया है। मुझे पक्का यकीन है कि वह फोटो एडिट की गई है। इस फोटो में मैं एकदम पॉप स्टार पॉप स्टार जैसा लग रहा हूं।
अजय सिंह देओल जिन्हें हम सनी देओल के नाम से जानते हैं, वे एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, निर्माता, राजनीतिज्ञ और सांसद भी हैं। एक अभिनेता के रूप में उन्होंने 100 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में उन्होंने एक गुस्सैल एक्शन हीरो की भूमिका निभाई है। सनी देओल ने 1980 और 1990 के दशक में कई सफल फिल्मों में अभिनय किए है।
Family Background
सनी देओल(Sunny Deol) का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को भारत के पंजाब में सहनेवाल गांव में एक पंजाबी जाट परिवार में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के यहां हुआ था। उनका एक छोटा भाई बॉबी देओल और दो बहने विजेता और अजीता है। जो कैलिफोर्निया में रहती हैं। अभिनेत्री हेमा मालिनी उनकी सौतेली मां है। अभिनेत्री ईशा देओल और अहाना देओल उनकी सौतेली बहने हैं। अभय देओल (अभिनेता) उनके चचेरे भाई हैं।
सनी देओल(Sunny Deol) ने अपनी स्कूली शिक्षा सैक्रेड हार्ट बॉयज हाई स्कूल महाराष्ट्र से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने रामनिरंजन आनंदीलाल पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई से स्नातक पूरा किया।
Career
सनी देओल(Sunny Deol) ने अपने करियर की शुरुआत 1983 की रोमांटिक फिल्म बेताब से की थी। जिसमें उनके अभिनय की खूब प्रशंसा हुई और उन्हें फिल्मफेयर फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया । 1985 में, उन्होंने राहुल रवैल की अर्जुन में दिखाई दिए यह फिल्म एक बहुत बड़ी हिट फिल्म बनी और सनी देओल को एक एक्शन हीरो के रूप में बॉलीवुड जगत में स्थापित किया।
1986 में, वह अपने पिता धर्मेंद्र के साथ सल्तनत मूवी में दिखाई दिए। 1987 में डकैत 1988 में यतीम और पाप की दुनिया (1988) सहित कई हिट फिल्मों में दिखाई दिए। 1979 में, उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में जैसे राजीव राय की त्रिदेव और पंकज पाराशर की चालबाज में अभिनय किया। 1990 में उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म घायल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना पहला फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। 1991 में, उन्होंने विष्णु देवा फिल्म की। 1992 से 1997 तक उन्होंने लुटेरे, घातक, और जिद्दी जैसी एक के बाद एक हिट फिल्में दी। 1999 में, उन्होंने दिल्लगी के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत भी की।
2001 में अनिल शर्मा की फिल्म गदर कि जो इतिहास की बहुत बड़ी हिट मूवी साबित हुई । 2003 में उन्होंने द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई मे अभिनय किया। द हीरो मूवी को उस समय बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म के रूप में माना गया। जिसका अनुमानित बजट रुपए 600 मिलियन था। यह फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई।
2007 में, फिल्म अपने में सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल के साथ नजर आए। 2008 में, उन्होंने फिल्म हीरोज की । सनी देओल की 2010 में, क्राइम फिल्म राइट या गलत थी। 2011 में यमला पगला दीवाना में वह फिर एक बार अपने पिता और भाई के साथ नजर आए। इसके बाद सनी देओल आई लव एनवाई में नजर आए । चंद्रप्रकाश दिवेदी की मोहल्ला अस्सी में काम किया। सनी देओल अपने करियर में पहली बार एनिमेटेड फिल्म महाभारत में भीम के लिए अपनी आवाज दी।
2013 में, यमला पगला दीवाना टू फिल्म आई जो की 2011 की हिट फिल्म यमला पगला दीवाना की अगली कड़ी थी परंतु यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही । 2013 के अंत में सनी देओल ने सिंह साहब द ग्रेट में अभिनय किया। 2016 में घायल वंस अगेन रिलीज हुई जो उनकी 1990 की फिल्म घायल का सीक्वल थी। 2017 में कॉमेडी फिल्म पोस्टर बॉय मूवी सनी देओल नजर आए। 2018 में यमला पगला दीवाना फिर से फिल्म रिलीज हुई। 2018 में भैया जी सुपरहिट और मोहल्ला अस्सी रिलीज हुई। 2019 में पल पल दिल के पास का उन्होंने निर्देशन किया उसमें उनके बेटे करण देओल मुख्य भूमिका में नजर आए। 2021 में उन्होंने अपने दो फिल्म में अभिनय किया।
राजनीतिक करियर सनी देओल ने 23 अप्रैल 2019 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गुरूदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव जीता।
Marriage Life
सनी देओल(Sunny Deol) ने पूजा देओल उर्फ (लिंडा देओल) से शादी की है। और उनके दो बेटे करण और राजवीर हैं। करण यमला पगला दीवाना टू में सहायक निर्देशक थे और करण देओल ने हिंदी फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।
1991 घायल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार। 1994 दामिनी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार ।1991 घायल के लिए विशेष जूरी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ।1994 दामिनी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार। ग़दर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सनसुई ज़ी सिने में स्पेशल अवार्ड। 2012 लाइंस पसंदीदा आकर्षक अभिनेता पुरस्कार।
Controversy
फिल्म डर की भारी सफलता के बाद यशराज और शाहरुख खान के साथ उनका मतभेद हो गया सनी देओल का मानना था कि उनकी भूमिका को छोटी करके शाहरुख खान को सारी लाइमलाइट दी गई है जिसके लिए सनी ने शाहरुख के साथ कभी काम नहीं किया।
सनी देओल एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, निर्माता, राजनीतिज्ञ और सांसद भी हैं। एक अभिनेता के रूप में उन्होंने 100 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में उन्होंने एक गुस्सैल एक्शन हीरो की भूमिका निभाई है। सनी देओल ने 1980 और 1990 के दशक में कई सफल फिल्मों में अभिनय किए है।
विक्की कौशल एक भारतीय अभिनेता है।कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई में हुआ था। कौशल की पहली प्रमुख भूमिका नीरज घायवान द्वारा निर्देशित फिल्म मसान (2015) में थी।
Photos
नाम
विक्की कौशल (Vicky Kaushal)
पेशा
अभिनेता
ऊंचाई
6’1″ (Height)
उम्र(2024)
36 साल (Age)
आंख का रंग
गहरे भूरे रंग
जन्म की तारीख
16 मई 1988 (Birth)
जन्म स्थल
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
गृहनगर
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता
भारतीय
धर्म
हिंदू
जाति
ब्राह्मण
विद्यालय
सेठ चुन्नीलाल दामोदरदास हाई स्कूल मुंबई
कॉलेज
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई
शैक्षिक योग्यता
इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में स्नातक की डिग्री
पिता
शाम कौशल( एक्शन डायरेक्टर)
मां
वीणा कौशल (ग्रहणी)
भाई
सनी कौशल (अभिनेता)
बहन
कोई नहीं
वैवाहिक स्थिति
विवाहित
जीवनसाथी
कैटरीना कैफ
शादी की तारीख
9 दिसंबर 2021
विवाह स्थल
सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा सवाई माधोपुर राजस्थान
अफेयर्स/ गर्लफ्रेंड
हरलीन सेठी अभिनेत्री , एंकर
प्रथम प्रवेश
मसान 2015 मुख्य भूमिका में
खाने की आदत
मांसाहारी
शौक
नृत्य करना ,यात्रा करना, पढ़ना, जिम करना
पसंदीदा खाना
आलू पराठा, रबड़ी के साथ जलेबी, चिकन और मछली टिक्का ,पानी पुरी, चाइनीस
पसंदीदा पेय
कोल्ड कॉफी, बीयर
पसंदीदा अभिनेता
रितिक रोशन ,नवाजुद्दीन सिद्दीकी
पसंदीदा अभिनेत्री
जेनिफर एनिस्टन
पसंदीदा मूवी
बॉलीवुड – कहो ना प्यार है, जो जीता वही सिकंदर, सदमा ,गैंगस आफ वासेपुर, ब्लैक फ्राईडे हॉलीवुड – 12 एंग्री मैन
पसंदीदा निर्देशक
अनुराग कश्यप , करण जौहर
पसंदीदा गाना
फ्रैंक सिनाट्रा द्वारा स्ट्रेंजर्स इन द नाइट
पसंदीदा टीवी सो
गेम्स ऑफ थ्रोंस, प्रिजन ब्रेक
पसंदीदा किताब
द सिक्रेट बाय रॉन्डा बायरने
पसंदीदा रेस्टोरेंट
इंडिगो मैनलैंड चाइना, मुंबई
पसंदीदा गंतव्य
बुरानो आइलैंड
कार संग्रह
मर्सिडीज बेंज GLC SUV
वेतन
3 करोड़पति फिल्म
पता
अंधेरी वेस्ट मुंबई में 28वी मंजिल पर एक अपार्टमेंट
तृप्ति डिमरी की फिल्म विकी विद्या का वह वाला वीडियो जल्द ही सिनेमा घर में रिलीज होने वाली है। इस बीच जयपुर में तृप्ति को गुस्से का सामना करना पड़ा है। वहां महिलाओं के एक समूह ने इस फिल्म को बहिष्कार करने की बात कही है।
फिल्म एनिमल की भाभी टू तृप्ति डिमरी हाल ही में जयपुर के एक इवेंट में नहीं पहुंची। जिसकी वजह से उन्हें महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। पूरा मामला यह है कि तृप्ति डिमरी को जयपुर में एक इवेंट में हिस्सा लेना था। इसके लिए उन्होंने फीस भी ले ली थी। लेकिन बाद में वो इवेंट में नहीं पहुंची। इवेंट में न पहुंचने के चलते इवेंट से जुड़ी महिलाओं ने तृप्ती डिग्री का मुंह काला करने की बात कही। और उनके पोस्ट पर कालिक भी पोती।(Angey Women Paint Tripti Dimri Face Black)
तृप्ति डिमरी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
Angey Women Paint Tripti Dimri Face Black
डिमरी को फिक्की फ्लो संगठन की वूमेन एंटरप्रेन्योर्स के एक इवेंट में हिस्सा लेना था। इवेंट का फोकस नारी शक्ति पर था। इस इवेंट में तृप्ति डिमरी को पहुंचना था। लेकिन वे इवेंट में नहीं पहुंच पाई। जिसकी वजह से महिलाओं का तृप्ति पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तृप्ति की आने वाली फिल्म विकी विद्या का वह वाला वीडियो के बहिष्कार करने की बात कही। और उनके पोस्ट पर कालिक भी पोती।(Angey Women Paint Tripti Dimri Face Black)
तृप्ति के खिलाफ दर्ज होगी शिकायत
तृप्ति ने इवेंट में आने के लिए हां कहा था। और उसके लिए उन्होंने 5.5 लख रुपए की फीस भी तय की थी। इवेंट से जुड़ी एक महिला ने बताया कि इवेंट जब शुरू हुआ तो उनसे कहा गया की तृप्ति 5 मिनट में वहां पहुंच जाएगी। लेकिन वह इवेंट में पहुंची ही नहीं। इवेंट को आयोजित करने वाली संगठन का कहना है, कि वह तृप्ति के खिलाफ कानूनी सहारा लेगी। और जयपुर में तृप्ति की फिल्म का बहिष्कार भी करेंगी।
तृप्ति के पोस्ट पर पोती कालिख
Angey Women Paint Tripti Dimri Face Black
एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को गुस्से में यह कहते सुना जा सकता है कि कोई इसकी फिल्म नहीं देखेगा। वादा करने के बाद यह सेलेब्स इवेंट में नहीं आते हैं। इसको क्या लगता है कि यह कौन है? इतनी फेमस भी नहीं है। हम यह देखने आए थे कि ये है कौन? यह सेलिब्रिटी कहलाने के लायक नहीं है।
वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट के आयोजक स्टेज पर तृप्ति डिमरी के पोस्टर पर कालिक पोत रहे हैं। वह भीड़ में खड़ी महिलाएं चिल्ला रही है- मुंह काला करो इसका। आयोजको ने बताया कि इवेंट के लिए तिप्ति डिमरी को आधा पैसा भेज दिया गया था। उन्होंने तृप्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की भी बात कही है।
24 में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कारजिसे IIFA नाम से जाना जाता है, का आयोजन 28 सितंबर 2024 को अबू धाबी में किया गया। 28 सितंबर की शाम अबू धाबी में बॉलीवुड सितारों की महफिल लगी हुई थी। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड यानी IIFA। IIFA 2024 महफिल में सितारों ने रंग जमाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। शाहरुख खान से लेकर रानी मुखर्जी तक को IIFA के मंच में उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड(IIFA) भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में से एक है। हर साल की तरह इस साल भी कई फिल्मी दुनिया के कई सितारों के उनके अच्छे काम के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
27 सितंबर से अबू धाबी में शुरू हुआ IIFA पहला दिन तो साउथ सिनेमा के नाम रहा। आइफा में तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ सिनेमा से जुड़े कई सितारों को सम्मानित किया गया। जिसमें पोन्नियिन सेल्वन 2 के लिए ऐश्वर्या राय ने बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड अपने नाम किया।( IIFA Awards 2024 Complete List of Winners)
शाहरुख खान ने डायरेक्टर के छुए पैर
28 सितंबर को आयोजित आईफा के दूसरे दिन बेस्ट एक्टर का अवार्ड शाहरुख खान ने अपने नाम किया। उन्हें फिल्म जवान के लिए सम्मानित किया गया। यह अवार्ड शाहरुख खान को एआर रहमान और फिल्म मेकर मणि रत्नम द्वारा दिया गया। मंच पर आते ही शाहरुख खान ने सबसे पहले मणि रत्नम के पैर छुए। फिर अवार्ड को रिसीव किया।
IIFA Awards 2024 Complete List of Winners
Complete List of IIFA Awards 2024
बेस्ट फिल्म
एनिमल
बेस्ट एक्टर
शाहरुख खान (जवान)
बेस्ट एक्ट्रेस
रानी मुखर्जी (श्रीमती चटर्जी वर्सेस नार्वे)
बेस्ट डायरेक्टर
विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
अनिल कपूर (एनिमल )
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल
बॉबी देओल (एनिमल)
बेस्ट स्टोरी
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट स्टोरी (एडेप्टेड)
12वीं फेल
बेस्ट म्यूजिक
एनिमल
बेस्ट लिरिक्स
सिद्धार्थ गरिमा- एनिमल सॉन्ग- सतरंगा
बेस्ट सिंगर मेल
भूपेंद्र बब्बल एनिमल सॉन्ग अर्जन वेली
बेस्ट सिंगर फीमेल
शिल्पा राव जवान सॉन्ग चलेया
आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा
जयंतीलाल गड़ा हेमा मालिनी
अचीवमेंट अन कंप्लीटिंग 25 वर्ष इन सिनेमा
करण जौहर
Complete List of IIFA Awards 2024
IIFA Awards 2024 Complete List of Winners
आइफा अवॉर्ड नाइट में जहां रेखा, अनन्य पांडे, जानवी कपूर समेत कई सितारों ने अपने डांस की महफिल से चार चांद लगाए ।वहीं शाहरुख खान करण जौहर विकी कौशल होस्ट बनकर लोगों को इंटरटेन किया।(IIFA Awards 2024 Complete List of Winners)
IIFA Awards 2024 – IIFA Awards 2024 for best Actor
24 में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार जिसे IIFA नाम से जाना जाता है, का आयोजन 28 सितंबर 2024 को अबू धाबी में किया गया।
अबू धाबी में हो रहे IIFA Awards 2024 में कई सितारों की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जहां रेखा ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए। वही शाहरुख खान ने भी स्टेज पर अपना जलवा बिखेरा।
किंग खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला। जहां कुछ यूजर्स इस अवार्ड को मिलने पर खुश है, तो कुछ यूजर्स ने नाराजगी भी व्यक्त की।
अबू धाबी में आईफा अवार्ड 2024 के आयोजन में 69 साल की रेखा ने अपने परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। वहीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को भी हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शाहरुख खान के लिए यह साल काफी अच्छा रहा क्योंकि उन्हें जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।
एक तरफ जहां एक्टर के हाथों में IIFA 2024 की ट्रॉफी देखकर कुछ लोग काफी खुश हो रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी है जिन्हें लगता है कि शाहरुख खान इस अवार्ड के हकदार नहीं थे। कोई और भी है जो उनसे ज्यादा इस अवार्ड को डिजर्व करता है।
IIFA Awards 2024
अवार्ड का असली हकदार कौन है
IIFA Awards 2024 की बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को मिलने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बढ़ चुका है। एक तरफ जहां कई फैंस मानते हैं कि जवान के लिए शाहरुख अवार्ड डिजर्व करते हैं। तो कुछ का कहना है कि यह अवार्ड शाहरुख नहीं बल्कि रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलना चाहिए था।
एक यूजर ने लिखा रणबीर कपूर एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड ज्यादा डिजर्व करता था। दूसरे यूज़र ने लिखा एनिमल को बेस्ट फिल्म देने का क्या लॉजिक है। जब सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरुख खान को ही देना था। मेरे को तो बॉलीवुड अवार्ड्स में दिलचस्पी नहीं है। लेकिन इस लेवल का छपरीपन। यूजर्स ने इसे पूरी तरह से गलत बताया।
एक यूजर्स ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए लिखा रणबीर कपूर की बजाय शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल रहा है। यह पूरी तरह से गलत है। जवान में शाहरुख खान का वही स्टाइल था। जो हमने देखा है। लेकिन एनिमल में रणबीर कपूर ने उसकी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। एक और अन्य यूजर्स ने लिखा शाहरुख खान ने जवान से ज्यादा पठान में अच्छा काम किया था। एनिमल में रणवीर और 12th फेल में विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस को अनदेखा करके आप यह अवार्ड कैसे शाहरुख खान को दे सकते हैं।
आपको यह बता दें कि शाहरुख खान ने जहां बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता है। वही बॉबी देओल को एनिमल के लिए सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपने अजीब आउटफिट के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन में(Bhumi Pednekar for GQ best dressed awards) सफेद एथेनिक ड्रेस पहनी थी। जिस पर मेटल के सांप बने थे। इस ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। भूमि की तुलना कुछ लोगों ने ऊर्फी जावेद से भी की। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपने काम से ज्यादा अपने पहनावे को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके अतरंगी आउटफिट अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में वह कुछ ऐसे अवतार में नजर आई। कि यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की। और उन्हें बेरहमी से ट्रोल करना शुरू कर दिया।
भूमि पेडनेकर ने 27 सितंबर की शाम को एक अवॉर्ड फंक्शन में(Bhumi Pednekar for GQ best dressed awards) पहुंची थी।
जहां उन्होंने सफेद रंग का एथेनिक वेयर पहन रखा था। उनके ब्लाउज और मेटल के दो सांप बने हुए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का माथा ही घूम गया। कि आखिर उन्होंने यह क्या पहन रखा है।
Bhumi Pednekar compared to Urfi Javed
Bhumi Pednekar for GQ best dressed awards
कुछ दिन पहले ही भूमि पेडनेकर एक इवेंट में कारपेट लपेटकर पहुंची थी। इससे पहले भी वह कुछ ऐसे ही अतरंगी आउटफिट्स में नजर आ चुकी है। ऐसे में लोगों ने अब उन्हें ऊर्फी जावेद से कंपेयर करना शुरू कर दिया है। भूमि का वीडियो देखकर एक यूजर्स ने लिखा ऊर्फी से प्रभावित। एक ने कहा मुझे लगता है इसे अच्छा तो उर्फी का ड्रेसिंग सेंस है। एक ने कहा बुलेट प्रूफ नागिन। एक ने कहा- हे प्रभु हे हरे कृष्णा जगन्नाथ प्रेमनदी यह क्या पहना है। एक ने कहा उर्फी की कॉपी।
Bhumi pednekar upcoming movie
भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार भक्षक में देखा गया था। अब वह नेटफ्लिक्स सीरीज डी रॉयल्स में दिखाई देगी। जिसमें ईशान खट्टर, जीनत अमान, चंकी पांडे, साक्षी तंवर, डिनो मारिया और मिलिंद सुमन जैसे कलाकार होंगे। इसके अलावा वह पुलकित और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रहे एक और प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा जो एक आम आदमी के संघर्ष और उसके सपनों की कहानी है। यह फिल्म थिएटर के बाद अब 11 अक्टूबर से disney+ Hotstar पर आ रही है।
Sarfira OTT Release date
अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा थिएटर में 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। थिएटर में अच्छी कमाई करने के बाद अब इस फिल्म को disney+ Hotstar पर रिलीज किया जाएगा। इसकी खबर खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट पर शेयर किया है। अगर अभी तक आपने थिएटर में सरफिरा नहीं देखी है। तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। disney+Hotstar पर यह फिल्म 11 अक्टूबर से उपलब्ध होगी। फिल्म के साथ-साथ आप इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी इसकी इंस्पिरेशनल कहानी का लुफ्त उठा सकते हैं।
फिल्म की कहानी एक ऐसे आम आदमी की है जिसका सपना था। कि वह हवाई सफर हर किसी के लिए आसान बना सके। यह कहानी लोगों के दिल को छूने वाली है।
Akshay kumar’s special message for fans
Sarfira OTT Platform Release date
अक्षय कुमार का फैंस के लिए खास संदेश – अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा- आसमान में सपने देखने के लिए जमीन पर किसी की इजाजत नहीं लगती। यह कहानी एक आम आदमी की है जिसका सपना था कि हर आदमी के लिए हवाई सफर मुमकिन हो सके। उन्होंने आगे कहा- दुनिया ने उसे रोक उसके पंख फैलाने से मना किया। उसे सरफिरा कहा लेकिन वह रुका नहीं क्योंकि सरफिरा वही होता है, जो दुनिया के नियमों को तोड़ता है।(Sarfira OTT Platform Release date)
Story & Cast
सरफिरा एक असल जिंदगी से प्रेरित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान, परेश रावल और सीमा विश्वास भी है। इसका निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है। सरफिरा असल में सूरदास पोटरु का हिंदी रीमेक है। जिसमें साउथ सुपरस्टार सूर्या ने भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। जिसमें बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी शामिल है।
Akshay & Radhika Madan’s chemistry
फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका मदान के बीच उम्र में 27 साल का अंतर है। लेकिन दोनों के बीच की केमिस्ट्री की काफी सराहना की गई है। राधिका ने एक इंटरव्यू में इस पर बात की और कहा स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।(Sarfira OTT Platform Release date)
Meaning of Sarfira
अक्षय ने अपने वीडियो में कहा सपनों को पूरा करने के लिए आपको सरफिरा होना पड़ता है। सरफिरा वह होता है जो समाज के बने हुए नियमों को चुनौती देता है। और अपने सपनों की ऊंचाइयों को छूता है।(Sarfira OTT Platform Release date)