Sonakshi Sinha Family, Sonakshi Sinha Husband Name,Education,Marriage Photos,Award & Controversy
Table of Contents
![Sonakshi Sinha Family,Husband,Education,Marriage Photos,Award & Controversy](https://i0.wp.com/webbingclick.com/wp-content/uploads/2024/07/images-19-4.jpeg?resize=456%2C612&ssl=1)
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा एक भारतीय अभिनेत्री है। जो हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में काम करती हैं। उनका जन्म 2 जून 1987 को हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है।
वह 2012 से 2017 तक और 2019 में फोर्ब्स इंडिया की सिलेब्रिटी 100 सूची में शामिल हुई थी।
Family Background
![Sonakshi Family Photo](https://i0.wp.com/webbingclick.com/wp-content/uploads/2024/07/t1YXolvv-Sonakshi-celebrates-her-birthday-with-mom-Poonam-Sinhadad-Shatrughan-Sinha-bros-Luv-SinhaKush-Sinha.jpg.jpg?resize=696%2C551&ssl=1)
सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को पटना, बिहार में हुआ था। उनके पिता फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और माता पूनम सिन्हा है। उनके पिता एक बिहारी परिवार से है । जबकि उनकी मां एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती है। सोनाक्षी सिन्हा तीन बच्चों में सबसे छोटी है। उनके जुड़वा भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा है।
![Sonakshi Sinha,Shatrughan sinha & Poonam Sinha photo](https://i0.wp.com/webbingclick.com/wp-content/uploads/2024/07/article-201911210231837398000.jpg?resize=696%2C944&ssl=1)
![Sonakshi With Luv & Kush Sinha](https://i0.wp.com/webbingclick.com/wp-content/uploads/2024/07/sonakshi-luv-kush-1.jpg?resize=688%2C900&ssl=1)
Educational Background
सोनाक्षी सिन्हा ने आर्य विद्या मंदिर में अध्ययन किया और बाद में श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाक्रेससी महिला विश्वविद्यालय से पॉलिटेक्निक में फैशन डिजाइन में स्नातक किया है।
इन्होंने कुछ समय तक कॉस्टयूम डिजाइनर के रूप में भी काम किया है।
Marriage (Husband Name – Zaheer Iqbaal)
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर शादी के बंधन में 23 जून 2024 को बंध गए। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने ना तो सात फेरे लिए और ना ही निकाह किया, दोनों ने रजिस्टर मैरिज की। और शाम को ही मुंबई के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी दी। दोनों की शादी का पहला इनविटेशन कार्ड दोनों परिवार के खास सलमान खान को भेजा गया थादोनों की शादी का पहला इनविटेशन कार्ड दोनों परिवार के खास सलमान खान को भेजा गया था।
कपल ने परिवार और करीबियों के बीच रजिस्टर मैरिज की है। और फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा गजब ढा रही है। उनकी साड़ी, बिंदी, गजरा उन पर बहुत ही सूट कर रहा (हॉफ व्हाइट कलर की साड़ी)
Sonakshi – Zaheer Wedding Looks
सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग लुक्स ने फैंस को अपनी ओर खूब खींचा। लोगों ने उनके वेडिंग लुक्स की खूब तारीफ की। उन्होंने जहीर इकबाल के साथ 23 जून को रजिस्टर मैरिज की। शादी के समय अभिनेत्री ने अपनी मां पूनम सिन्हा की वाइट साड़ी पहनी थी और वेडिंग रिसेप्शन में पहले लाल रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी। उसके बाद उन्होंने रेड अनारकली सूट पहना था।
First Look – White Colour Saree
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में हॉफ व्हाइट कलर की साड़ी केरी की है। जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही है। सोनाक्षी ने अपने हॉफ व्हाइट शादी के लुक को पूरा करने के लिए बालों में गजरा लगाई हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने मिनिमल मेकअप लुक कैरी किया है। फिर भी वह बाला की खूबसूरत दिख रही है। और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ रजिस्टर मैरिज के वक्त चिकनकारी वाइट साड़ी पहनी थी। जो 44 साल पुरानी थी। यह साड़ी उनकी मां पूनम सिन्हा की थी जो उन्होंने शत्रुध्न के साथ शादी के वक्त पहना था।
Second Look – Wedding Reception – Red Colour Silk Saree
सोनाक्षी ने रिसेप्शन में गोल्डन धागों से डेकोरेट लाल रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ हेवी ब्राइडल ज्वेलरी भी पहनी थी। उन्होंने माथे पर लाल रंग की बिंदी, मांग में सिंदूर और हाथ में मेहंदी लगा रखा था। और ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने एक हेयर बन बनाया था जिसमें उन्होंने गजरा लगा रखा था।
Third Look – Red Anarkali Suit
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में तीसरे लुक यानी कि अनारकली सूट में कहर बरपा रही थी। उनके फुल स्लीव सूट में मुगल फ्लावर मोटिफ जड़े थे। जो सूट को और भी खूबसूरत बना रहे थे। उसके साथ उन्होंने लाल चूड़ा, ग्रीन ज्वेलरी और बालों में गजरा लगाए हुआ था।
सोनाक्षी सिन्हा का यह लुक काफी वायरल हो रहा है। लोग उनके सूट की तारीफ कर रहे हैं । उनका यह अनारकली सूट जानी-मानी फैशन डिजाइनर अनीता डोगरे के कलेक्शन से लिया गया था। इस सूट का प्राइस 2 लाख 55 हजार है।
Career
सोनाक्षी सिन्हा स्वतंत्र फिल्मों में कॉस्टयूम डिजाइनर के रूप में काम करने के बाद उन्होंने 2010 में, सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से अपने अभिनय की शुरुआत की। यह फिल्म 2010 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। और एक ब्लॉकबस्टर के रूप में यह फिल्म उभर कर आई। लोगों ने इस फिल्म में सोनाक्षी के प्रदर्शन की काफी सराहना की। और दबंग में उनकी भूमिका के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड और आईफा अवार्ड मिले।
2011 में, उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। परंतु 2012 में, सोनाक्षी की चार फिल्में रिलीज हुई पहली थी। प्रभु देवा की राउडी राठौर जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अभिनय किया था। यह फिल्मी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। इसके बाद उनकी अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ जोकर थी। जो व्यावसायिक रूप में सफल नहीं हुई। इसके बाद उनकी अगली फिल्म दबंग 2 आई। जो दबंग फिल्म का ही सीक्वल था। यह फिल्म भी वित्तीय रूप से काफी सफल हुई। सोनाक्षी सिन्हा ने 2012 में, राइस आफ द गार्जियंस के हिंदी संस्करण में अपनी आवाज दी।
सोनाक्षी सिन्हा की 2013 में, पहली फिल्म विक्रमादित्य मोटवानी की रोमांटिक ड्रामा लुटेरा थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल नहीं रही। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने मिलन लुथरिया की क्राइम रोमांस फिल्म वन्स अपाॅन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में नजर आई। यह फिल्म भी असफल साबित हुई। इसके बाद उन्होंने तिग्मांशु धूलिया की बुलेट राजा में सैफ अली खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए। यह फिल्म फ्लॉप रही। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 2013 की फिल्म प्रभु देवा की आर. राजकुमार थी। जिसमें वह शाहिद कपूर के साथ थी। यह फिल्म भी काफी सफल साबित नहीं हुई।
2014 में, हिंदी डब की गई रियो टू में उन्होंने अपनी आवाज दी। सिंहा को ए आर मुरुगादाॅस की एक्शन फिल्म हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी में देखा गया। जो की तमिल फिल्म थुप्पक्की की रीमेक थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई। सोनाक्षी सिन्हा ने सुपरस्टार यो यो हनी सिंह के साथ एक संगीत वीडियो में भी काम किया है। उन्होंने केएस रवि कुमार की लिंगा में रजनीकांत के साथ तमिल सिनेमा की शुरुआत की। जो 2014 की उनकी अंतिम रिलीज थी।
2015 में, वह बोनी कपूर की फिल्म तेवर में काम किया। जिसमें अर्जुन कपूर थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब प्रदर्शन की। और साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक रही। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने 2015 में, आज मूड इश्कहोलिक है में काम किया। इसके बाद वह जॉन अब्राहम के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म फोर्स 2 में नजर आई। इस फिल्म ने औसत कमाई की।
2017 में, वह सुनील शेट्टी की कॉमेडी फिल्म नूर में दिखी। इसके बाद उन्होंने अभय चोपड़ा की इत्तेफाक में अभिनय किया। जो 1969 की मर्डर हिस्ट्री इत्तेफाक की रीमेक थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।
2018 में, उन्होंने कॉमेडी फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क में भूमिका निभाई। 2018 में,उनकी अगली रिलीज फिल्म थी हैप्पी फिर भाग जाएगी। यह फिल्म असफल साबित हुई । उसके बाद यमला पगला दीवाना फिर से फिल्में एक गाने में सोनाक्षी सिन्हा नजर आई।
2019 में, उन्होंने कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल के एक गीत में अभिनय किया। 2019 में ही सोनाक्षी को ड्रामा फिल्म मिशन मंगल में लिया गया। इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू सहित कल कई कलाकारों की टुकड़ी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता प्राप्त की। 2019 में, उनकी आखिरी रिलीज फिल्म दबंग 3 थी। जो फिल्म दबंग सीरीज की तीसरी किस्त थी।
2021 में, अजय देवगन के साथ वह भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्म डबल एक्सेल में एक प्लस साइज महिला का किरदार निभाया।
2023 में, उन्होंने दहाड़ वेब सीरीज में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई।
2024 में, वह अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज के सुकुमार के साथ एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में दिखाई दी। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा संजय लीला भंसाली की ड्रामा वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई। 2024 में, उनकी अगली रिलीज फिल्म का ककूड़ा है।
Award & Nomination
2011 फिल्म दबंग – सर्वश्रेष्ठ महिला पर्दापण फिल्म फेयर पुरस्कार
अप्सरा फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार
स्टार स्क्रीन पुरस्कार
जी सिने पुरस्कार
2013 फिल्म सन ऑफ सरदार रोमांटिक भूमिका में मनोरंजन फीमेल अभिनेत्री- बिग स्टार एंटरटेनमेंट पुरस्कार
2014 फिल्म लुटेरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जी सिने पुरस्कार
2023 फिल्म फेयर ओटी पुरस्कार वेब सीरीज दहाड़ के लिए ड्रामा सीरीज श्रेणी में क्रिटिक्स च्वाइस पुरस्कार
Controversy
Sonakshi’s Brothers Boycott Her Wedding
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल हुए। परंतु उनके भाई शादी और रिसेप्शन में नहीं आए।
![सोनाक्षी की शादी में एक और ट्विस्ट जानिए क्यो किया भाईयो ने शादी को बाॅयकाॅट](https://i0.wp.com/webbingclick.com/wp-content/uploads/2024/06/images-8-6.jpeg?resize=400%2C224&ssl=1)
Love jihad Controversy
शत्रुघ्न सिंन्हा की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी 23 जून को जहीर इकबाल से हुई है। हिंदूवादी संगठन इसे हिंदू धर्म का अपमान मान रहे हैं। और वो जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लव जिहाद बताकर इसका विरोध कर रहे हैं। और उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। एक हिंदूवादी संगठन ने तो सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में न घुसने की धमकी भी दे डाली है।