Loading Now

IIFA Awards 2024:शाहरुख खान को जवान के लिए मिला अवार्ड तो भड़क उठे यूजर्स

IIFA Awards 2024

IIFA Awards 2024 – IIFA Awards 2024 for best Actor

24 में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार जिसे IIFA नाम से जाना जाता है,  का आयोजन 28 सितंबर 2024 को अबू धाबी में किया गया।

अबू धाबी में हो रहे IIFA Awards 2024 में कई सितारों की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जहां रेखा ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए।  वही शाहरुख खान ने भी स्टेज पर अपना जलवा बिखेरा। 

किंग खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड  मिला। जहां कुछ यूजर्स इस अवार्ड को मिलने पर खुश है, तो कुछ  यूजर्स ने नाराजगी भी व्यक्त की।

 अबू धाबी में आईफा अवार्ड 2024 के आयोजन में 69 साल की रेखा ने अपने परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। वहीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को भी हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।  शाहरुख खान के लिए  यह साल काफी अच्छा रहा क्योंकि उन्हें जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।

 एक तरफ जहां एक्टर के हाथों में IIFA 2024 की ट्रॉफी देखकर कुछ लोग काफी खुश हो रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी है जिन्हें लगता है कि शाहरुख खान इस अवार्ड के हकदार नहीं थे। कोई और भी है जो उनसे ज्यादा इस अवार्ड को डिजर्व करता है।

IIFA Awards 2024
IIFA Awards 2024

अवार्ड का असली हकदार कौन है

IIFA Awards 2024 की  बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को मिलने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बढ़ चुका है। एक तरफ जहां कई फैंस मानते हैं कि जवान के लिए शाहरुख अवार्ड डिजर्व करते हैं। तो कुछ का कहना है कि यह अवार्ड शाहरुख नहीं बल्कि रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलना चाहिए था।

एक यूजर ने लिखा रणबीर कपूर एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड ज्यादा डिजर्व करता था। दूसरे यूज़र ने लिखा एनिमल को बेस्ट फिल्म देने का क्या लॉजिक है। जब सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरुख खान को ही देना था। मेरे को तो बॉलीवुड अवार्ड्स में दिलचस्पी नहीं है। लेकिन इस लेवल का छपरीपन। यूजर्स ने इसे पूरी तरह से गलत बताया।

एक यूजर्स ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए लिखा रणबीर कपूर की बजाय शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल रहा है। यह पूरी तरह से गलत है। जवान में शाहरुख खान का वही स्टाइल था। जो हमने देखा है। लेकिन एनिमल में रणबीर कपूर ने उसकी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। एक और अन्य यूजर्स ने लिखा शाहरुख खान ने जवान से ज्यादा पठान में अच्छा काम किया था। एनिमल में रणवीर और 12th फेल में विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस को अनदेखा करके आप यह अवार्ड कैसे शाहरुख खान को दे सकते हैं। 

आपको यह बता दें कि शाहरुख खान ने जहां बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता है। वही बॉबी देओल को एनिमल के लिए सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला है।

Previous post

Bhumi Pednekar for GQ best dressed awards:भूमि पेडनेकर के सीने पर सांप  देख यूजर्स ने कहा- हे प्रभु हे हरे कृष्णा जगन्नाथ प्रेमनदी यह क्या पहना है

Next post

IIFA Awards 2024 Complete List of Winners:इस शख्स के पैर छूकर शाहरुख खान ने रिसीव किया बेस्ट एक्टर का अवार्ड