Disha Patani

दिशा पटानी एक भारतीय अभिनेत्री है। दिशा का जन्म 13 जून 1992 में हुआ था । दिशा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म लोफर (2015) से की। जो की एक तेलुगू भाषा की फिल्म है। दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यु एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (2016) से की। बाद में उन्होंने एक चीनी एक्शन कॉमेडी फिल्म कुंग फू योगा (2017) में में काम किया। जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीनी फिल्मों में से एक है।
Disha Patani First Movie ( Loafer )
लोफर मूवी तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है। जो 2015 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म पुरी जगन्नाथ द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें वरुण तेज और दिशा पाटनी ने अभिनय किया है। इस फिल्म में रेवती और पोसनी कृष्ण मुरली महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं में दिखे हैं। यह फिल्म 8 जुलाई 2015 को हैदराबाद में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 17 दिसंबर 2015 को दुनिया भर में 750 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में समर्थ नहीं रही। लोफर फिल्म में पांच गाने शामिल थे जिसे सुनील कश्यप द्वारा रचित किया गया था।
Disha Patani First Bollywood Movie (M.S. Dhoni:The Untold Story)
एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी भारतीय हिंदी भाषा की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। जो कैप्टन एम एस धोनी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इस फिल्म में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत एमएस धोनी की भूमिका में है। साथ ही दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर भी इस फिल्म में है। यह फिल्म धोनी की छोटी उम्र से लेकर जीवन की घटनाओं की एक श्रृंखला के माध्यम से उनके जीवन का वर्णन करती है।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित यह फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 190 मिनट लम्बी है। इसे 61 देश में किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक की सबसे व्यापक रिलीज मिली। हिंदी भाषा के अलावा इस फ़िल्म को तमिल, तेलुगू और मराठी भाषा में भी डब किया गया था। हालांकि बाद में विरोध के कारण मराठी रिलीज रद्द कर दी गई थी। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म साबित हुई। तथा 2016 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी और दुनिया भर में 2016 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी।
इस फिल्म में 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल का एक दृश्य है। विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद भारत के कप्तान एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए आए।
Disha Patani movies














Music Video



