Sarfira OTT Release:अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा कब और कहां देखें

0
113
Sarfira OTT Release date
Sarfira OTT Release date

Sarfira OTT Platform Release date

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा जो एक आम आदमी के संघर्ष और उसके सपनों की कहानी है। यह फिल्म थिएटर के बाद अब 11 अक्टूबर से disney+ Hotstar पर आ रही है। 

Sarfira OTT Release date

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा थिएटर में 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। थिएटर में अच्छी कमाई करने के बाद अब इस फिल्म को disney+ Hotstar पर रिलीज किया जाएगा।  इसकी खबर खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट पर शेयर किया है। अगर अभी तक आपने थिएटर में सरफिरा नहीं देखी है। तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। disney+Hotstar पर यह फिल्म 11 अक्टूबर से उपलब्ध होगी। फिल्म के साथ-साथ आप इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी इसकी इंस्पिरेशनल कहानी का लुफ्त उठा सकते हैं।

 फिल्म की कहानी एक ऐसे आम आदमी की है जिसका सपना था। कि वह हवाई सफर हर किसी के लिए आसान बना सके। यह कहानी लोगों के दिल को छूने वाली है।

Akshay kumar’s special message for fans

Sarfira OTT Platform Release date
Sarfira OTT Platform Release date

अक्षय कुमार का फैंस के लिए खास संदेश – अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा- आसमान में सपने देखने के लिए जमीन पर किसी की इजाजत नहीं लगती। यह कहानी एक आम आदमी की है जिसका सपना था कि हर आदमी के लिए हवाई सफर मुमकिन हो सके। उन्होंने आगे कहा- दुनिया ने उसे रोक उसके पंख फैलाने से मना किया। उसे सरफिरा कहा लेकिन वह रुका नहीं क्योंकि सरफिरा वही होता है, जो दुनिया के नियमों को तोड़ता है।(Sarfira OTT Platform Release date)

Story & Cast

सरफिरा एक असल जिंदगी से प्रेरित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान, परेश रावल और सीमा विश्वास भी है। इसका निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है। सरफिरा असल में सूरदास पोटरु का हिंदी रीमेक है। जिसमें साउथ सुपरस्टार सूर्या ने भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। जिसमें बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी शामिल है।

Akshay & Radhika Madan’s chemistry

फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका मदान के बीच उम्र में 27 साल का अंतर है। लेकिन दोनों के बीच की केमिस्ट्री की काफी सराहना की गई है। राधिका ने एक  इंटरव्यू में  इस पर बात की और कहा स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।(Sarfira OTT Platform Release date)

Meaning of Sarfira

अक्षय ने अपने वीडियो में कहा सपनों को पूरा करने के लिए आपको सरफिरा होना पड़ता है। सरफिरा वह होता है जो समाज के बने हुए नियमों को चुनौती देता है। और अपने सपनों की ऊंचाइयों को छूता है।(Sarfira OTT Platform Release date)