Aparshakti on credit war over stree2 success
Table of Contents

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में काफी आगे निकल गई है। फिल्म स्त्री 2,अच्छी खासी कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक, स्टार कास्ट सब इस फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं। लेकिन जब बात चलती है,फिल्म की सक्सेस क्रेडिट की तो यह क्रेडिट सबसे ज्यादा श्रद्धा कपूर को मिल रहा है। फिल्म में श्रद्धा कपूर का स्क्रीन टाइम भी काम है।
ऐसे में बिट्टू का किरदार निभाने वाले अभिनेता अपारशक्ति खुराना के बयान ने हर किसी को सोच में डाल दिया है। अपारशक्ति खुराना ने कहा, ‘मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि बात खुलेगी तो दूर तक जाएगी। मैं कुछ बोलना नहीं चाहूंगा। ऑडियंस जो कहे वह सही है।’
Director Amar Kaushik statement- Aparshakti on credit war over stree2 success
वहीं अब इस स्त्री 2 का क्रेडिट वार पर निर्देशक अमर कौशिक ने चुप्पी तोड़ी। साथ ही अपने बयान से मामले को ठंडा करने की कोशिश भी की। फिल्म स्त्री 2 के निर्देशक अमर कौशिक ने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि, कहानी एक स्तर तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि फिल्म में सभी के सामूहिक प्रयासों का सराहना करना चाहिए। वही फिल्म के मुख्य कलाकार को लेकर जब बाहस तेज हो गई है। प्रशंसक उत्साह पूर्वक बहस कर रहे हैं, कि क्या स्त्री 2 को राजकुमार राव या श्रद्धा कपूर की फिल्म के रूप में वर्गीकृत किया जाना चाहिए।
इस पर कौशिक ने इसे महिला केंद्रित करने से परहेज करते हुए कहा है। मैं इसे ऐसा नहीं कहूंगा। कौशिक ने स्त्री 2 का क्रेडिट वार विस्तार से बताया- मैं इस महिला केंद्रित फिल्म नहीं कहूंगा। यह उससे कहीं ज्यादा है। हां यह बात सच है की फिल्म में महिला का किरदार ज्यादा दमदार है। हमारी फिल्म में एक महिला पुरुषों को बचा रही है। स्त्री 2 का सितारा कौन है? इस सवाल पर कौशिक ने फिल्म के प्रचार कंटेंट की ओर इशारा करते हैं। जिसमें इसके कलाकारों का संतुलित प्रतिनिधित्व होता है।
कौशिक इस बात पर जोर देते हैं कि वह सभी पांच इस फिल्म के सितारे हैं। उनके किरदार फिल्म बनाते हैं। अन्य लोग आएंगे और जाएंगे लेकिन यह पांच हमारी फिल्म की आत्मा होंगे। उनका कहना है की फिल्म की सफलता पूरी टीम की सामूहिक प्रयास का परिणाम है। जिसमें टेक्नीशियन भी शामिल है। जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया है। कौशिक ने निष्कर्ष निकला है कि फिल्म से जुड़ा हर एक शख्स अपने आप में एक सितारा है। जो फिल्म निर्माण से जुड़ा हुआ है। उनका मानना है कि,फिल्म में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के योगदान के बिना फिल्म सफल नहीं हो सकती।
Stree 2 Credit war- Aparshakti Khurana’s Statement
वही अपारशक्ति खुराना के बयान ने हर किसी को सोच में डाल दिया था। अपारशक्ति ने बातों ही बातों में कहा था, कि अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने लगती है, तो पर गेम शुरू हो जाता है। जिसमें आप किसी को ऊपर उठने और किसी को नीचा दिखाते हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की चीज अभिनेता को स्टार बना देती है। वहीं अन्य को उतना अटेंशन नहीं मिल पाता। जितना वह डिजर्व करते हैं। उनके इस बयान से कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि वह श्रद्धा कपूर पर कटाक्ष कर रहे हैं। क्योंकि स्त्री 2 की सफलता का सबसे ज्यादा श्रेय उन्हीं को दिया जा रहा है।