Shatrughan Sinha Defened his Family
Table of Contents

बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी से क्यों गायब थे लव सिन्हा आखिरकार शत्रुघ्न सिंहा ने इस बात को लेकर अपने बेटे का पक्ष रखा।
शत्रुघ्न सिंहा ने बेटे लव सिन्हा के सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल न होने के बारे में बात की। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पारिवारिक कलह की अफवाह पर बात की। और शादी में लव की गैर मौजूदगी को लेकर नाम खराब करने का कैंपेन बताया। और उसकी निंदा की। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि –
शत्रुघ्न सिंहा ने पारिवारिक विवाद के अफवाहों पर बात की और कहा हमने इससे भी बड़ी मुसीबतें देखी है। यह कुछ भी नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है। हम किसी आम परिवार की तरह ही है। जिसमें एक शादी हो रही थी। हमे इतना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन क्यों बना दिया गया है। हमने इसके लिए नहीं कहा। उन्होंने आगे कहा यह पहली बार नहीं है, इस तरह की शादी हो रही है। हमारे परिवार को सबसे ज्यादा बदनाम करने वाले कैंपेन का सामना करना पड़ा।
भैया साफ कर दूं कि अपने परिवार पर हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा। जब सोनाक्षी जाहिर की शादी में लव की गैर मौजूदगी के बारे में पूछा गया, तो शत्रुघ्न सिंहा ने आगरह किया कि पारिवारिक मामले परिवार के अंदर ही रहे तो बेहतर है। उन्होंने कहा हमें कुछ मुद्दों पर असहमत हो सकते हैं। हम कुछ मुद्दों पर समत हो सकते हैं और बहस कर सकते हैं। लेकिन आखिरकार हम एक परिवार हैं। और हमें कोई नहीं तोड़ सकता। सोनाक्षी की शादी के बारे में बात करते हुए एक्टर बोले जाहिर बेटी सोनाक्षी को खुश रखेंगे। सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को रजिस्टर मैरिज की थी।