Javed Akhtar comments to user
जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर अमेरिका राष्ट्रपति को लेकर तंज करते हुए पोस्ट किया था। उस पोस्ट पर यूजर ने उन्हें ‘गद्दार का बेटा’ का कर बुलाया था। अब जावेद अख्तर ने उस यूजर के कमेंट पर रिएक्ट किया है।
जावेद अख्तर को इन्डस्ट्री में विचारों और बातों को खुलकर रखने के लिए जाना जाता है। हाल ही में जावेद अख्तर ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को लेकर एक पोस्ट लिखा था। उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने उन्हें ‘गद्दार का बेटा’ कहा था। जावेद अख्तर ने अब उस यूजर को करारा जवाब दिया है। उन्होंने बताया (Javed Akhtar comments to user) कि कैसे उनके परिवार ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया है।

जो बाइडन को लेकर जावेद अख्तर का पोस्ट
जावेद अख्तर ने अपने एक अकाउंट पर पोस्ट किया था, कि मुझे भारतीय नागरिक होने पर गर्व है। और अपनी आखिरी सांस तक में ऐसा ही रहूंगा। लेकिन जो बाइडन के साथ मेरी एक बात काॅमन है। हम दोनों के पास अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए समान चांस है। जावेद अख्तर के पोस्ट पर विवेक शर्मा नाम के एक यूजर ने कमेंट करके उन्हें ‘गद्दार का बेटा’ बताया था।
विवेक शर्मा ने जावेद के पोस्ट पर कमेंट किया कि -”आपके पिता ने मुसलमानो के लिए अलग राष्ट्र पाकिस्तान बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिर एक प्रगतिशील लेखक की आड़ में उन्होंने भारत में रहना चुना। आप गद्दार के बेटे हैं जिन्होंने धर्म के आधार पर हमारे देश को बांटने का काम किया। अब आप कुछ भी कहे, पर यह सच है”। जावेद अख्तर ने दिया यूजर को जवाब दिया
Javed Akhtar comments to user-जावेद अख्तर ने विवेक शर्मा के कमेंट पर रिप्लाई किया है उन्होंने लिखा, “यह तय कर पाना मुश्किल है कि आप पूरी तरह से अज्ञानी हो या बेवकूफ हो। 1857 से मेरा परिवार स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहा। और जेल और काला पानी गया, जब संभवत तुम्हारे बाप- दादा अंग्रेजी सरकार के जूते चाट रहे थे।