Top 10 Highest paid actors of India Forbes 2024
फोर्ब्स ने IMDB के साथ मिलकर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले इंडियन सेलेब्स की एक लिस्ट जारी की है। जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण टॉप पर है। बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री में कमाई के मामले में सबसे आगे हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा स्टार को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान और दीपिका साल 2024 के हाईएस्ट पेड एक्टर्स बनकर सामने आए हैं।Top 10 Highest paid actors of India Forbes 2024
आईए जानते हैं कमाई की लिस्ट में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने किन-किन स्टार्स को पीछे छोड़ा।
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण इस समय अपनी प्रेगनेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही है। और एक्ट्रेस आने वाली सितंबर महीने में मां बनने जा रही है। इस गुड न्यूज़ से पहले दीपिका के फैंस को बता दें कि उनकी प्यारी दीपिका कमाई में भी बहुत आगे निकल गई हैं। कमाई में दीपिका ने आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय जैसी टॉप एक्ट्रेस को भी पछाड़ दिया है।
फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार दीपिका एक फिल्म के लिए फीस 15 से 30 करोड रुपए चार्ज करती है। दूसरे नंबर पर कंगना रनौत है जो 15 से 27 करोड रुपए लेती है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा है जो 15 से 25 करोड लेती है। चौथी लिस्ट पर कैटरीना कैफ आती है, जो 15 से 20 करोड रुपए चार्ज करती हैं। आलिया भट्ट का लिस्ट में पांचवा नंबर है। वह एक फिल्म के लिए बतौर फीस 10 से 20 करोड रुपए लेती है। इसके बाद करीना कपूर, 8 से 18 करोड़। श्रद्धा कपूर 7 से 15 करोड़। विद्या बालन 8 से 14 करोड़। अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय 8 से 12 करोड़ फीस लेती है।
Shah Rukh khan

बॉलीवुड और साउथ स्टार्स में शाहरुख खान ने कमाई के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक शाहरुख खान 150 से 250 करोड़, रजनीकांत 150 से 210 करोड़। थलापति विजय 130 से 200 करोड़। प्रभास 100 से 200 करोड़। वही टॉप फाइव की रेस में सलमान खान बाहर हैं। पांचवें नंबर पर आमिर खान 100 से 175 करोड़ चार्ज करते हैं। सलमान खान 100 से 150 करोड़। कमल हसन 100 से 150 करोड़। अल्लू अर्जुन 100 से 125 करोड़ चार्ज करते हैं। 10 में नंबर पर अक्षय कुमार है जो एक फिल्म के लिए 60 से 145 करोड़ चार्ज करते हैं।