
Brahmastra Part -1 : Shiva
Table of Contents
top Cast of Brahmastra Part -1 : Shiva ब्रह्मास्त्र, मूवी इसमें हिन्दू धर्म की कुछ पौराणिक कथाओं के कुछ तत्वों को जोड़ कर इसकी पटकथा लिखी गयी है। पौराणिक कथाओं में ब्रह्मा जी के अस्त्र को ब्रह्मास्त्र की संज्ञा दी गई है। ब्रह्मास्त्र मूवी धर्मा प्रोडक्शन की 410 करोड़ के बजट में बनी मूवी है।
इस मूवी में कई बड़े दिग्गज कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत है जिसमें शामिल है इस सदी के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया, भट्ट मौनी रॉय और अन्य।
यह फिल्म वैसे तो हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित है किंतु आज के परिवेश में जिस तरह से इस मूवी को दिखाया गया है उसके लिए इस मूवी में गजब के इफैक्ट्स और ए आई आई का पूरा का पूरा प्रयोग किया गया है। इसके विजुअल इफेक्ट्स के अलावा आलिया और रणवीर की जोड़ी ने भी दर्शकों को थिएटर तक लाने का काम किया है उन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है।
Top Cast of Brahmastra Part -1 : Shiva

Ranbir Kapoor
रणवीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ है। इनके पिता ऋषि कपूर और माता नीतू सिंह है। रणबीर कपूर पृथ्वीराज कपूर के परपोते और अभिनेता, निर्देशक राज कपूर के पोते हैं ।इनकी बड़ी बहन रिद्धिमा एक फैशन डिज़ाइनर है। अभिनेता रणबीर कपूर उनके चाचा हैं, और उनकी बेटियां अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर उनकी चचेरी बहन है। रणबीर के पिता हिंदू और माता एक सिख हैं। कपूर अपनी मां के करीब थे, परंतु पिता के साथ उनके संबंध खराब थे। Read More

Alia Bhatt
आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। आलिया फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी है। उनके पिता गुजराती वंश के हैं और उनकी मां कश्मीरी पंडित और ब्रिटिश जर्मन वंश की है ।आलिया के पास ब्रिटिश नागरिकता है, उनकी एक बड़ी बहन शाहीन और सौतेले भाई- बहन राहुल भट्ट और पूजा भट्ट है। अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक मोहित सूरी उनके चचेरे भाई हैं। आलिया भट्ट की परवरिश काफी मामूली और जमीनी रही । Read More

Amitabh Bachchan

Mouni Ray
मौनी राय का जन्म कूचबिहार पश्चिम बंगाल में 28 सितंबर 1985 को एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। मौनी के दादा शेखर चंद्र राय एक प्रसिद्ध थिएटर कलाकार थे। उनकी मां मुक्ति भी एक थिएटर कलाकार थी और पिता अनिल राय कूचबिहार जिला परिषद कार्यालय अधीक्षक थे। उन्होंने कूचबिहार के बाबुरहॉट में केंद्रीय विद्यालय से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की। और फिर दिल्ली चली गई। अपने माता-पिता के आग्रह पर जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन किया, लेकिन बीच में ही कोर्स छोड़ दिया। और हिंदी फिल्म उद्योग में काम करने के लिए मुंबई चली गई। मौनी को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी। मधुबाला, माधुरी दीक्षित ,वहीदा रहमान को वो अपना आदर्श मानती है। Read More

Nagarjuna Akkineni
