Loading Now

Sonakshi Sinha did not tie Rakhi to her brothers…सोनाक्षी सिन्हा ने नहीं बांधा अपने भाइयों को राखी, सूनी रही भाइयों की कलाई 

Sonakshi Sinha did not tie Rakhi to her brothers

Sonakshi Sinha did not tie Rakhi to her brothers

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर पिछले कुछ महीनों से तरह-तरह की खबरें सुनाई दे रही हैं। किसी को लगता है कि पिता और भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा शादी के लिए राजी नहीं है। लेकिन शादी तो 23 जून को हुई। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा एक साथ रस्मे निभाते हुए  बेटी की शादी में नजर आए। लेकिन दोनों भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा शादी से दूर ही रहे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी में शामिल नहीं हुए। 

लव और कुश सिन्हा को लेकर लोगों को यह उम्मीद थी कि रक्षाबंधन पर भाई – बहनों की दूरियां मिट जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।Sonakshi Sinha did not tie Rakhi to her brothers सोनाक्षी ने नहीं बांधा भाइयों को राखी । सोनाक्षी सिन्हा अपने पति के साथ रक्षा बंधन से 2 दिन पहले ही अमेरिका घूमने निकल गई। वह रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार पर सोनाक्षी भारत में नहीं थी। उन्होंने तीन दिन पहले ही पोस्ट में बताया कि वह तीसरे हनीमून पर जा रही हैं। और उन्होंने न्यूयॉर्क वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। 

 वहीं सोनाक्षी के भाई ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह लोगों को रक्षाबंधन की बधाई देते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसमें कहीं भी ना तो सोनाक्षी की तस्वीर है ना ही उनका नाम।

 चाहे सेलिब्रिटी हो या आम लोग अक्सर रक्षाबंधन विश करते समय लोग अपने भाई या बहन के साथ वाली फोटो को शेयर करते हैं। अब ऐसा तो होगा नहीं की लव सिन्हा के पास अपनी बहन सोनाक्षी के साथ की कोई तस्वीर ना हो।

 सोनाक्षी सिन्हा अपने पति के साथ न्यूयॉर्क में घूम रही है और न्यूयॉर्क के फूड को एंजॉय कर रही है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है। जाहिर के साथ फूड कोमा इस तस्वीर पर दोनों टेबल पर कहीं बैठे हुए हैं। और कई तरह के फूड रखे हुए हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने पति के साथ घूम रही है और रोमांटिक तस्वीर भी शेयर कर रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है ‘अच्छे कंटेंट के लिए मेरी चाल है देखना चाहती हूं कि तुम कितने अच्छे फोटोग्राफर हो’।

Sonakshi Sinha did not tie Rakhi to her brothers
Sonakshi Sinha did not tie Rakhi to her brothers


Previous post

Adah Sharma house no furniture…अदा सुशांत राज सिंह राजपूत के घर नहीं रखती फर्नीचर, दादी भी देती हैं अपार्टमेंट का किराया

Next post

 Sonakshi Sinha wedding home listed for sale.. सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के 57 दिन बाद ही अपना घर बेचने को तैयार.. फैंस बोले इतनी जल्दी क्यो?